vastu tips keep these important 5 things in your car वास्तु शास्त्र: कार में रखेंगे ये 5 चीजें तो दूर होगी निगेटिविटी, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: कार में रखेंगे ये 5 चीजें तो दूर होगी निगेटिविटी, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर्फ घर ही नहीं बल्कि वाहनों का भी सही रख-रखाव जरूरी है। अगर गाड़ी से जुड़े वास्तु को सही कर लिया जाए तो नेगेटिविटी दूर हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर हमें कार में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए और किन चीजों को दूर रखना चाहिए?

Fri, 12 Dec 2025 02:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: कार में रखेंगे ये 5 चीजें तो दूर होगी निगेटिविटी, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

नेगेटिविटी हर जगह है। ऐसे में सिर्फ घर के वास्तु का ही नहीं बल्कि हमारी गाड़ी को भी वास्तु के हिसाब से ही रखना जरूरी है। वास्तु शास्त्र में वाहनों को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। अगर गाड़ी में गलत वास्तु हुआ तो इससे जिंदगी में नेगेटिविटी बढ़ती है। वहीं चीजों को सही तरीके से रखने से जिंदगी स्मूद चलती है और हर मुश्किल चीज आसान होती जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कार में ऐसी कौन सी चीजें रखी जाए कि इसका वास्तु एकदम ठीक हो जाता है। साथ ही ये भी जानेंगे कि भूलकर भी हमें कार में कौन सी चीजें नहीं रखना चाहिए।

कार में जरूर रखें ये 5 चीजें

वास्तु के अनुसार कार में कुछ चीजों को रखना जरूरी है। शास्त्र के हिसाब से कार के अंदर एक मोर पंख जरूर रखना चाहिए। मोर पंख अपनी एनर्जी से नेगेटिविटी को दूर करता है। अगर गाड़ी में आप धातु से बना एक कछुआ रखेंगे तो ये काफी शुभ होता है। इस बाता का ध्यान रखें की कछुए का रंग काला हो। तीसरी चीज जो आप अपनी कार में रख सकते हैं वो है क्रिस्टल। आप अपने मूलांक और राशि के हिसाब से कोई भी क्रिस्टल गाड़ी में रख सकते हैं। ये पॉजिटिविटी को अट्रैक्ट करता है। पानी बोतल लोग आम तौर पर कार में रखते हैं। आप कोशिश करें कि गाड़ी में कभी भी खाली बोतल ना रखी हो। साथ ही कार में एक भगवान की प्रतिमा जरूर होनी चाहिए। इसे आप डैशबोर्ड पर रख सकते हैं। इससे पॉजिटिविटी मिलेगी और कुछ भी गलत नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: आप भी किचन में रख देते हैं बासी खाना? जान लें इसके नुकसान
ये भी पढ़ें:फ्रिज के ऊपर पैसे रखने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, होते हैं कई नुकसान

कार में ना रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में उन चीजों का भी जिक्र किया गया है, जोकि नेगेटिविटी को बढ़ाते हैं। इन चीजों को कार में रखने से खराब एनर्जी हमारे आसपास आती है और इसका खराब प्रभाव हम पर जरूर पड़ता है। शास्त्र के हिसाब से कार में कभी भी टूटी हुई चीज नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा कार में गंदगी नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर कार और इसके शीशों को साफ करना जरूरी है। कार के डैशबोर्ड को भी हमेशा साफ रखना चाहिए नहीं तो इससे निगेटिविटी बढ़ती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!