वास्तु शास्त्र: शाम को तुलसी के पास दीया जलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, खत्म हो सकती है पैसों की कंगाली
Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। तुलसी से जुड़े कई ऐसे उपाय हैं, जिससे जिंदगी की बाधाएं दूर होने लगती हैं। आज जानिए कि हर शाम तुलसी के पास दीया जलाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं?

Tulsi Upaay: सनातन धर्म की खूबसूरती कई चीजों से है। रोजाना पूजा-पाठ करने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं जिंदगी में डिस्प्लिन भी आता है। कुछ चीजें ऐसी है जो सदियों से चली आ रही है और इनका ताल्लुक ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र से भी है। एक ऐसी ही चीज है जो कई लोग रोजाना करते हैं और वो है तुलसी के पास रोजाना दीया जलाना। तमाम लोग नियमित रूप से तुलसी के पौधे को जल देते हैं। वहीं उपाय के तौर पर भी कई लोग तुलसी के पास दीया दलाते हैं। बता दें कि रोजाना ऐसा करने से जिदंगी में कई सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। नीचे जानिए रोजाना तुलसी के पास दीया जलाने से कौन से 5 फायदे मिलते हैं...
1. सकारात्मक ऊर्जा
रोजाना तुलसी के पास दीया जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर का वातावरण भी सही होता है और नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। सकारात्मक ऊर्जा के बढ़ते ही घर के सदस्यों की जिंदगी में भी खुशहाली आनी शुरू हो जाती है।
2. मिलती है भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा
मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में तुलसी भगवान विष्णु को भी काफी प्रिय है। यही वजह है कि रोजाना इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। दोनों की कृपा से जिंदगी में सारे रुके हुए काम बनने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: तुलसी के पास भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें, आसानी से खुल जाता है कंगाली का रास्ता
3. मन की शांति
रोजाना दीया जलाने से मन को खूब शांति मिलती है। अगर ओवरथिकिंग होती है और किसी चीज का तनाव आपको परेशान कर रहा है तो तुलसी के पास शाम को दीया जलाना शुरू कर दें। इसकी वजह से धीरे-धीरे तनाव जिंदगी से दूर होता चला जाएगा।
4. सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी
तुलसी के पास हर शाम दीया जलाने से सुख-समृद्धि में भी बढ़ोत्तरी होने लगती है। घर में सौभाग्य का वास होने लगता है। इसी साथ घर का एक-एक कोना खुशहाली से भरने लगता है। कुल मिलाकर इससे आपके घर की कायापलट हो सकती है और पैसों की कंगाली भी इससे दूर होती है।
ये भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: रामा या श्यामा में से घर में लगानी चाहिए कौन सी तुलसी? ये वाली तो है श्रीकृष्ण को प्रिय
5. होती है आत्मा की शुद्धि
जब आप ऐसा रोज करने लगेंगे तो आपको अंदर ही अंदर काफी शांति तो मिलेगी ही और इससे आपको एक हल्केपन का भी एहसास होगा। आप अंदर से काफी हल्का और अच्छा महसूस करने लगेंगे, जिससे आत्मा की शुद्धि होती है। इस वजह से कर्मों में भी शुद्धि आती है। बस ध्यान ये रखना है कि आपको तुलसी के पास दीया जलाते वक्त मन में कोई भी गलत ख्याल नहीं लाना है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन