vastu shastra mandir me diya jalane ka sahi tarika भगवान के सामने दीया जलाने सही तरीका, नियम का पालन करने से पूरी होती है मन्नत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

भगवान के सामने दीया जलाने सही तरीका, नियम का पालन करने से पूरी होती है मन्नत

घर के मंदिर से जुड़े कई ऐसे वास्तु शास्त्र टिप्स हैं, जिन्हें अपनाने से घर में खुशियां आती हैं। आज जानिए आखिर शास्त्र में दीया जलाने के लिए कौन-कौन से नियम बताए गए हैं? साथ ही जानें इसे किस दिशा में रखना चाहिए और किस दिशा में नहीं। 

Tue, 11 Nov 2025 07:39 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भगवान के सामने दीया जलाने सही तरीका, नियम का पालन करने से पूरी होती है मन्नत

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीया जलाना बेहद ही शुभ मानते हैं। कहते हैं कि रोजाना पूजा करते वक्त दीया जलाया जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही मन भी शांत रहता है और घर का माहौल भी पवित्र हो जाता है। सही नियमों के साथ दीए को जलाने से हर मन्नत भी पूरी होती है। बहुत कम लोगों को पता है कि दीए को लेकर कई वास्तु नियम हैं, जिनका पालन ना करने पर घर में दरिद्रता भी आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर भगवान के आगे दीया जलाने का सबसे सही तरीका क्या है? साथ ही जानेंगे कि हमें किस दिशा में दीए को जलाना चाहिए और किस दिशा में नहीं।

दिया जलाने का सही तरीका

दीया जलाते वक्त कई लोग वास्तु से जुड़े नियमों को नहीं जानते हैं। ऐसे में पूजा करते वक्त लोग कहीं पर भी दीया जला देते हैं। बता दें कि शास्त्र के हिसाब से पूजा घर में कभी भी भगवान की सिधाई में यानी ठीक सामने नहीं जलाना चाहिए। हमेशा दीए को भगवान की मूर्ति से थोड़ा दाएं करके ही जलाना चाहिए। जलाने के पास इसे एकदम मूर्ति के पास भी नहीं रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में रोजाना कपूर जलाने के 5 फायदे

इस दिशा में कभी ना जलाएं दीया

वास्तु के हिसाब से दीए को जलाना बेहद ही जरूरी है। माना जाता है कि अगर सही दिशा में दिया ना जलाया जाए तो इसका परिणाम गलत हो सकता है। शास्त्र के हिसाब से घर में दीए को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ये यमराज की दिशा होती है। ऐसे में इस ओर दीया जलाने से घर में नकारात्मक एनर्जी आती है। हालांकि कार्तिक महीने की कुछ तिथियों पर इस दिशा में दीया जलाना शुभ मानते हैं क्योंकि ये विशेष रूप से यम के लिए ही होता है। वहीं दीए को पश्चिम दिशा की ओर करके भी नहीं जलाना चाहिए। अगर ये गलती होती है तो इससे घर में दरिद्रता का आगमन होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इस दिशा में गलती से भी ना रखें डायनिंग टेबल, जान लें जरूरी नियम

इस दिशा में जलाएं दीया

अब जानते हैं कि आखिर दीए को जलाकर किस दिशा में रखना चाहिए? शास्त्र के हिसाब से घर का ईशान कोण सबसे शुभ माना जाता है। ईशान कोण का मतलब होता है उत्तर और पूर्व की दिशा। इस दिशा में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा होती है क्योंकि माना जाता है कि यहां पर सभी देवी-देवता वास करते हैं। ऐसे में इस दिशा में दीए को जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही सारी नेगेटिविटी दबे पांव घर से दूर चली जाएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!