Kya hai guru gochar ka bada badlav kaun si rashiyan labh yog mein padhein 12 zodiac rashifal क्यों गुरु का गोचर है बड़ा बदलाव, किन राशि के लिए बड़े बदलाव अच्छे और मिलेगा लाभ, पढ़ें आपकी राशि भी शामिल तो नहीं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्यों गुरु का गोचर है बड़ा बदलाव, किन राशि के लिए बड़े बदलाव अच्छे और मिलेगा लाभ, पढ़ें आपकी राशि भी शामिल तो नहीं

देश और दुनिया के लिए गुरु का गोचर बहुत बारीकी से जाना जा रहा है। ऐसे में आपकी राशि में इस गोचर का क्या असर होता है। आपकी राशि को इसके क्या परिणाम मिलेंगे। यहां पढ़ें

Tue, 2 June 2026 06:51 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
क्यों गुरु का गोचर है बड़ा बदलाव, किन राशि के लिए बड़े बदलाव अच्छे और मिलेगा लाभ, पढ़ें आपकी राशि भी शामिल तो नहीं

गुरु का उच्च राशि में आना बड़ा बदलाव है। यह सभी राशियों के लिए अच्छे योग लेकर आ रहा है। देश ही दुनिया भर के एस्ट्रोलॉजर इस बड़े बदलाव को बारीकी से देख रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन राशि के लिए ये लाभ के योग ला रहा है। करियर में आप चमकने लगेंगे, आपके पास पैसा आएा, रिलेशनशिप भी सुधरेंगे। विवाह के योग भी इस दौरान आपको मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन से लेकर आगे बढ़ने के मौके आपके पास आ रहे हैं। कोई अपनी लाइफ में बड़ा बदलाव देखेगा, तो कोई पहले से स्थिति को अच्छा पाएगा। बृहस्पति ग्रह 01 जून, 2026 की मध्य रात्रि के बाद 02.25 पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बृहस्पति अतिचारी होने की वजह से लगभग 5 महीने में ही 31 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 12.50 बजे तक कर्क राशि रहेंगे। अतिचारी बृहस्पति का 02 जून, 2026 से 31 अक्तूबर, 2026 तक कर्क राशि में गोचर हर राशि पर अच्छा और बुरा दोनों तरह के असर डालेगा। ऐसे में आपकी राशि के लिए समय कैसा रहेगा। यहां आप पढ़ सकते हैं।

मेष से लेकर कन्या राशि तक कैसा रहेगा समय

मेष वालों को नए कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। इसलिए ध्यान दें। वृषभ राशि के लिए बदलावों वाला समय है। परिवर्तनकारी समय। पुराने कार्यों के पूरा होने की संभावना है। गुरु की कृपा से धन लाभ के भी योग। मिथुन को आर्थिक लाभ तो मिलेगा ही साथ ही कुछ पुरानी समस्या का समाधान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल की राशि में 2027 में जाएंगे शनि, इनकी युति ढ़ाई साल किनको देगी टेंशन?

कर्क वालों के लिए मिश्रित प्रभाव। विदेश यात्रा। मांगलिक कार्य। महत्वपूर्ण कार्यों में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता। सिंह राशि वालों के लिए निवास/कार्य स्थल में परिवर्तन। स्वास्थ्य, विवाद, निर्माण कार्य तथा खरीदारी पर खर्च। कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी परिवर्तन। घर-परिवार में मांगलिक कार्य। आर्थिक तरक्की भी मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 2 जून 2026:कन्या राशि के लिए आज का दिन धन लाभ के लिहाज से अच्छा

तुला राशि से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा समय

तुला राशि वालों के लिए मिश्रित गोचर। निवास/कार्य स्थल में परिवर्तन। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान। वृश्चिक वालों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन। घर में एक से अधिक मांगलिक कार्य। धनु लालों के लिए संघर्षपूर्ण सफलता। स्वयं तथा परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मकर वालों के लिए मांगलिक कार्य। नए संबंध/नई साझेदारी। आर्थिक लाभ। नए करार होंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। कुंभ वालों के लिए संघर्षपूर्ण सफलता। पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। कार्य स्थल में परिवर्तन हो सकता है। मीन के लिए संतान पक्ष के लिए शुभ। रुके कार्य बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 2 जून 2026 : तुला राशि के लिए गुरु का गोचर आज आपके लिए क्या खास लाया
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!