chandrama ki rashi kark me guru gochar 2 june se milegi naukari paison se judi good news 5 din baad 6 rashio ko labh 5 दिन बाद चंद्रमा की राशि में गुरु गोचर, 6 राशियों को लाभ, डबल फायदा दिलाएगा आसान सा उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

5 दिन बाद चंद्रमा की राशि में गुरु गोचर, 6 राशियों को लाभ, डबल फायदा दिलाएगा आसान सा उपाय

Guru Transit in Cancer 2026: 5 दिन बाद चंद्रमा की राशि कर्क में गुरु का गोचर होने वाला है। इस परिवर्तन से मेष से लेकर वृ्श्चिक समेत कुल 6 राशियों को लाभ मिलेगा। जानें इनके बारे में और इस दौरान किए जाने वाले उपाय भी पढ़ें। 

Wed, 27 May 2026 10:27 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 दिन बाद चंद्रमा की राशि में गुरु गोचर, 6 राशियों को लाभ, डबल फायदा दिलाएगा आसान सा उपाय

ज्योतिषीय दृष्टि से जून का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगले पहले गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ये गोचर 2 जून की रात होने वाला है। ये गोचर रात के तकरीबन 2 बजकर 25 मिनट के आसपास होगा। बता दें कि लगभग 12 साल बाद गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में आएंगे। 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु कर्क राशि में रहेंगे और इस दौरान कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। मेष राशि से लेकर वृश्चिक राशि समेत गुरु का ये गोचर कुल 6 राशियों को लाभ पहुंचाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में। साथ में जानेंगे कुछ ऐसे उपाय जो इस गोचर का डबल फायदा दिलवा सकते हैं।

मेष राशि

2 जून को होने वाले इस गोचर का लाभ मेष राशि वालों को मिलने वाला है। ये गोचर इनके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों की पैसों से जुड़ी दिक्कत खत्म हो जाएगी। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुरु और चंद्रमा के चलते इस राशि की सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। मेहनत का पूरा-पूरा फल इस राशि के जातकों को मिलने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि में ही ये गोचर होने वाला है तो 2 जून के बाद का समय इनके फेवर में रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश मे थे या फिर नौकरी बदलना चाह रहे थे उन्हें अब अच्छी खबर मिल सकती है। इनकम के सोर्स बढ़ते दिखेंगे। वहीं प्रॉपर्टी खरीदने के भी चांस बनते दिख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 दिन बाद मिलेगा अटका पैसा? गुरु गोचर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर बहुत अच्छा साबित होने वाला है। करियर में नए मौके दिखेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को कई लाभ मिलेंगे। हो सकता है कि इस टाइम पीरियड में कोई ऐसी डील क्रैक हो जाए जिसका इंतजार लंबे समय से था। नौकरी बदलने के पूरे योग बनेंगे।

तुला राशि

2 जून के बाद तुला राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने के चांस हैं। ऑफिस में कोई बड़ी या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों के रुके हुए काम भी पूरे होंगे या फिर उनकी रफ्तार तेज होगी। इस दौरान कॉन्फिडेंस तेजी से बढ़ेगा और मेहनत का सही फल मिलता हुआ नजर आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भी इस गोचर का लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को अब राहत मिलेगी। इनकम बढ़ेगा तो कई काम सही ट्रैक पकड़ते दिखाई देंगे। परिवार और दोस्तों का फुल सपोर्ट मिलता दिखेगा। सोच में पॉजिटिविटी आएगी और मन पहले से भी ज्यादा शांत रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में राहु गोचर, 5 दिसंबर से 4 राशियों को करियर-बिजनेस में मिलेगा लाभ

मीन राशि

गुरु का ये गोचर मीन राशि वालों के लिए भी अच्छा साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में नए और अच्छे मौके मिलेंगे। पैसों से जुड़ी दिक्कत अब धीरे-धीरे खत्म होगी। पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न इसी दौरान मिलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:June Shubh Muhurat 2026: नई कार या बाइक लेनी है? नोट करें जून की शुभ तारीखें

गुरु गोचर के दौरान करें ये उपाय

गुरु के कर्क राशि में गोचर के दौरान आप हर गुरुवार पीले रंग के कपड़े पहनें। चाहे तो केले के पेड़ की पूजा भी कर सकते हैं। इसके अलावा पीले रंग की चीजों का दान करना आपके लिए शुभ होगा। हर गुरुवार ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इन उपायों से आप इस गोचर के दौरान हर चीज का डबल लाभ ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!