Saturn Rashifal Shani ka Nakshatra Gochar 2026 Saturn Transit kis rashi ke liye lucky rahega 21 मार्च से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, शनि की चाल बदलने से खूब होगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

21 मार्च से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, शनि की चाल बदलने से खूब होगा प्रॉफिट

Saturn Rashifal Shani ka Nakshatra Gochar 2026 : कर्मफलदाता शनि की चाल बदलने से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहों की चाल और नक्षत्र में बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन पर भी दिखाई देगा।

Sat, 14 March 2026 05:47 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
21 मार्च से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, शनि की चाल बदलने से खूब होगा प्रॉफिट

Saturn Rashifal Shani ka Nakshatra Gochar 2026, शनि नक्षत्र परिवर्तन : शनि देव की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। शनि की चाल बदलने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहों की चाल और नक्षत्र में बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन पर भी दिखाई देगा। इस समय गुरु की मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। शनि का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में विराजमान हैं। कर्मफलदाता शनि की चाल बेहद शुभ और आर्थिक तौर पर लाभकारी मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि का गोचर 21 मार्च के दिन शाम को 4 बजे तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तृतीया पद में होगा। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इस नक्षत्र के तीसरे पद में शनि 17 अप्रैल की शाम तक विराजमान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है-

21 मार्च से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, शनि की चाल बदलने से खूब होगा प्रॉफिट

मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

मेष राशि के जातकों लिए शनि का यह नक्षत्र गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। मेष राशि के लिए शनि की ये चाल शुभ साबित हो सकती है।

सिंह राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

धनु राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

धनु राशि वालों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन निवेश करने के लिए अच्छे मौके लेकर आया है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:17 दिन बाद बुध होंगे उदय, 18 मार्च से मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:शनि, बुध, मंगल की अस्त चाल करेगी कमाल, 2 दिन बाद से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:19 या 20 मार्च चैत्र नवरात्रि कब है? जानें मुहूर्त, कलश स्थापना की डेट व मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!