Chaitra Navratri 2026 : मां दुर्गा के इन टॉप 10 मैसेज और कोट्स के साथ अपनों को कहें 'शुभ नवरात्रि'
Chaitra Navratri 2026 Wishes And Quotes : अगर आप चैत्र नवरात्रि के इस शुभ दिन की बधाई और मां का आशीष अपनों तक पहुंचाना चाहते हैं तो उन्हें भेजें भक्ति में डूबे हुए नवरात्रि के टॉप 10 मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश।

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi : शक्ति और उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि 2026 आज यानी 19 मार्च से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बेहद खास महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होंगे। अगर आप भी इस शुभ दिन की बधाई और मां का आशीष अपनों तक पहुंचाना चाहते हैं तो उन्हें भेजें भक्ति में डूबे हुए नवरात्रि के टॉप 10 मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश।
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें 10 शुभकामनाएं :
1- मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहे,
हर दिन आपके जीवन में खुशियां खिलती रहें,
चैत्र नवरात्रि आपके लिए सुख और समृद्धि लेकर आए.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
2- जगत जननी मां जगदंबा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें.
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.”
जय माता दी!
3- दुर्गा मां का आशीर्वाद
आपके जीवन को खुशियों से भर दे,
हर मुश्किल को आसान कर दे.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
4- लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!”
जय माता दी!
5- नवरात्रि का हर दिन
आपके जीवन में नई उमंग लाए,
और हर सपना साकार हो जाए.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
6- सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना है नवरात्रि की पावन बेला आई है
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
7- मां दुर्गा के नौ रूप देंगे आपको बल,
नवरात्रि का यह पर्व सफल करे आपका हर कल
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
8- भक्ति का ये रंग चढ़े ऐसा,
हर दिल में मां का बसेरा हो,
जीवन में खुशियों का सवेरा हो.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
9- मां दुर्गा का आशीर्वाद
आपको हर कदम पर मिले,
और जीवन में सफलता साथ चले.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
10- शक्ति की साधना, भक्ति का उल्लास।
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
शुभ नवरात्रि!




साइन इन