Chaitra Navratri 2026 Wishes: नवरात्रि के पहले दिन मिलेगा मां शैलपुत्री का आशीष, भेजें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
Navratri Ki Shubhkamnaye : अगर आप इस पावन पर्व पर मां दुर्गा का आशीर्वाद अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों पर बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें नवरात्रि के टॉप 10 चुनिंदा शुभकामनाएं, मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं।

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व बेहद खास महत्व रखता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने का विधान बताया गया है। पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर आप इस पावन पर्व पर मां दुर्गा का आशीर्वाद अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों पर बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें नवरात्रि के ये टॉप 10 चुनिंदा शुभकामनाएं, मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भेजें मां शैलपुत्री की 10 चुनिंदा शुभकामनाएं
1- सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना है नवरात्रि की पावन बेला आई है
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
2- शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
3- नव दीप जले, नव फूल खिले, जीवन को सच्चा सुख मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, आपको माँ दुर्गा का आशीर्वाद मिले
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
4- सदा प्रसन्न रहे आपका परिवार, मां के चरणों में रहे आपका संसार.
दूर हो जाएं सारी विपत्तियां, ऐसा हो आपका यह नवरात्रि का त्योहार.”
जय माता दी!
5- सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!”
जय माता दी!
6- सर्व मंगल मांगल्य, शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयवके गौरी, नारायणि नमोस्तुते.
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
7- जो बना दे सारे बिगड़े काम,
मां के चरणों मे होते है चारों धाम.
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं....
8- दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर, मां की ये छवि निराली,
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।
जय माता दी!
9 - कुमकुम भरे कदमों से आए मां शैलपुत्री आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।
प्रथम नवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं !!
10 - मां शैलपुत्री के आशीर्वाद से आपके जीवन में स्थिरता, शक्ति और शांति आए।
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि के पहले दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!




साइन इन