Chaitra Navratri 2026 Wishes: 'शेर पर सवार होकर'...अपनों को भेजें चैत्र नवरात्रि की खूबसूरत शुभकामनाएं
Chaitra Navratri 2026 Wishes And Quotes : अगर आप भी मां दुर्गा के भक्त हैं और अपने दोस्तों और परिजनों तक नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का आशीष पहुंचाना चाहते हैं तो भेजें नवरात्रि के चुनिंदा खूबसूरत मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश।

Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत की शुरूआत आज यानी 19 मार्च से हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाला यह आस्था और उपासना का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर दशमी को पारण के साथ समाप्त होता है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के भक्त उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करके मां को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा के भक्त हैं और अपने दोस्तों और परिजनों तक नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का आशीष पहुंचाना चाहते हैं तो भेजें नवरात्रि के चुनिंदा खूबसूरत मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश।
चैत्र नवरात्रि के टॉप 10 शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स
1- शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
2- जगत जननी मां जगदंबा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें.
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.”
जय माता दी!
3- लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!”
जय माता दी!
4- सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!”
जय माता दी!
5- शक्ति की साधना, भक्ति का उल्लास।
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
शुभ नवरात्रि!
6- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। मां भगवती की असीम अनुकंपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे।
7- सदा प्रसन्न रहे आपका परिवार, मां के चरणों में रहे आपका संसार.
दूर हो जाएं सारी विपत्तियां, ऐसा हो आपका यह नवरात्रि का त्योहार.”
जय माता दी!
8- दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर, मां की ये छवि निराली,
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।
जय माता दी!
9- मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते है, शरण में लिए जाते हैं..।
माँ शैलपुत्री की पूजा की मंगल शुभकामनाएं !!
10- लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय माता दी!




साइन इन