chaitra navratri 2026 kalash sthapana muhurat maa shailputri 1st day wishes quotes blessed messages to wish loved ones Chaitra Navratri 2026: भक्ति के रंग में डूबे हैं चैत्र नवरात्रि के चुनिंदा मैसेज, अपनों को भेजकर कहें 'हैप्पी नवरात्रि', एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chaitra Navratri 2026: भक्ति के रंग में डूबे हैं चैत्र नवरात्रि के चुनिंदा मैसेज, अपनों को भेजकर कहें 'हैप्पी नवरात्रि'

Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye : नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। अगर आप मां शैलपुत्री का आशीर्वाद अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों पर बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें नवरात्रि की बधाई देने के लिए ये चुनिंदा नवरात्रि शुभकामनाएं, मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं।

Thu, 19 March 2026 05:05 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Navratri 2026: भक्ति के रंग में डूबे हैं चैत्र नवरात्रि के चुनिंदा मैसेज, अपनों को भेजकर कहें 'हैप्पी नवरात्रि'

Navratri Ki Shubhkamnaye : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का उत्सव बेहद खास महत्व रखता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, दिन गुरुवार से हो रही है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। शक्ति और उपासना का यह पर्व नकारात्मक शक्तियों का नाश करके घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है। बता दें, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। जो स्थिरता, शक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक हैं। अगर आप इस पावन पर्व पर मां शैलपुत्री का आशीर्वाद अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों पर बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें नवरात्रि की बधाई देने के लिए ये चुनिंदा नवरात्रि शुभकामनाएं, मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि के पहले दिन मिलेगा मां शैलपुत्री का आशीष, भेजें चैत्र नवरात्रि के संदेश

चैत्र नवरात्रि की चुनिंदा शुभकामनाएं , कोट्स, मैसेज और हार्दिक बधाई

1- सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,

सुना है नवरात्रि की पावन बेला आई है

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

2- शक्ति की साधना, भक्ति का उल्लास।

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।

शुभ नवरात्रि!"

3- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। मां भगवती की असीम अनुकंपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे।

शुभ नवरात्रि!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भेजें चुनिंदा शुभकामनाएं, मां शैलपुत्री होंगी प्रसन्न

4- आस्था का दीपक, विश्वास की लौ। इस नवरात्रि मां के नौ रूप आपके जीवन को नौ अलग-अलग खुशियों से भर दें।

शुभ नवरात्रि!

5-मां दुर्गा के कदम आपके घर में आएं,

आप खुशियों से नहाएं और परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।

शुभ नवरात्रि!

6- शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद, भेजें चैत्र नवरात्रि की टॉप 10 शुभकामनाएं

7- सदा प्रसन्न रहे आपका परिवार, मां के चरणों में रहे आपका संसार.

दूर हो जाएं सारी विपत्तियां, ऐसा हो आपका यह नवरात्रि का त्योहार.”

जय माता दी!

8- जो बना दे सारे बिगड़े काम,

मां के चरणों मे होते है चारों धाम.

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं...

9- मां शैलपुत्री के आशीर्वाद से आपके जीवन में स्थिरता, शक्ति और शांति आए।

आपको और आपके परिवार को नवरात्रि के पहले दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

10- मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,

जो भी दर पर आते है, शरण में लिए जाते हैं..।

माँ शैलपुत्री की पूजा की मंगल शुभकामनाएं !!

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!