chaitra navratri 2026 date kalash sthapana muhurat top 10 maa durga wishes quotes whatsapp status navratri ki shubhkamna Chaitra Navratri Wishes : मां भटक जाऊं कभी... सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीष, चैत्र नवरात्रि पर भेजें टॉप 10 शुभकामना संदेश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chaitra Navratri Wishes : मां भटक जाऊं कभी... सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीष, चैत्र नवरात्रि पर भेजें टॉप 10 शुभकामना संदेश

Happy Chaitra Navratri 2026 First Day Wishes : अगर आप चैत्र नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और परिजनों के लिए मंगलकामना करते हुए मां दुर्गा का सुख-समृद्धि का आशीर्वाद और प्यार उन तक पहुंचाना चाहते हैं तो ये टॉप 10 चैत्र नवरात्रि के शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स आपके काम आ सकते हैं।

Thu, 19 March 2026 05:05 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Navratri Wishes : मां भटक जाऊं कभी... सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीष, चैत्र नवरात्रि पर भेजें टॉप 10 शुभकामना संदेश

Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत की शुरूआत 19 मार्च दिन गुरुवार से हो रही है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर दशमी को पारण के साथ समाप्त होता है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के भक्त उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करके मां को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। अगर आप चैत्र नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और परिजनों के लिए मंगलकामना करते हुए मां दुर्गा का सुख-समृद्धि का आशीर्वाद और प्यार उन तक पहुंचाना चाहते हैं तो ये टॉप 10 चैत्र नवरात्रि के शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स आपके काम आ सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि के टॉप 10 शुभकामना संदेश, कोट्स, मैसेज और हार्दिक बधाई

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2026: 7 आसान स्टेप्स में समझें चैत्र नवरात्रि की पूजा विधि

1- मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं

चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं

बन के रौशनी तुम राह दिखा देना

मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।

जय माता दी!

2- हे मां भगवती भटक जाऊं कभी,

सही राह से तो मुझे सही रास्ता दिखा देना,

इस दुनिया में मेरे जो भी हैं बिगड़े काम बना देना

चैत्र नवरात्र 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

3- लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय माता दी!

4- शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

5- या देवी सर्वभू‍तेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

6- जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां,

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां,

चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

7- सारी दुनिया है जिनकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल!

जय माता दी!

8- जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी

करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती

कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी

नवरात्रि की शुभकामनाएं !

9- लक्ष्मी का हाथ हो

सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!

Happy Navratri 2026!

10- माता दुर्गा की कृपा आप पर सदा बनी रहे,

हर दिन आपके जीवन में खुशियां भरे

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!