chaitra navratri 2026 date puja shubh muhurat and maa durga 108 name jaap maa durga ke 108 naam in hindi Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के इन 108 नामों के जाप से बनेंगे सारे रुके हुए काम, ध्यान में रखें ये बातें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के इन 108 नामों के जाप से बनेंगे सारे रुके हुए काम, ध्यान में रखें ये बातें

Maa Durga 108 Name Jaap: चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाए तो मां का खूब आशीर्वाद मिलता है। वहीं इस दौरान मां दुर्गा के 108 नामों के जाप से हर काम बनने लगते हैं। नीचे पढ़ें इसके बारे में।

Sat, 7 March 2026 09:24 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के इन 108 नामों के जाप से बनेंगे सारे रुके हुए काम, ध्यान में रखें ये बातें

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बेहद ही खास होता है। इसी महीने में नवरात्रि भी होती है, जिसे चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। इस साल की चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने वाली है। इस दौरान लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान के साथ नवरात्रि के पूरे नौ दिन पूजा की जाए तो मां दुर्गा की असीम कृपा मिलती है। इसके अलावा इन दिनों अगर मां दुर्गा के 108 नामों का जाप कर लिया जाए तो सारे काम बनने लगते हैं। इसके अलावा इन नामों के जाप से आसपास की नेगेटिविटी दूर होती है और मन को खूब शांति मिलती है। नीचे विस्तार से जानें कि इस बार की चैत्र नवरात्रि की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानें मां दुर्गा के 108 नामों के बारे में।

कब है चैत्र नवरात्रि?

बता दें कि हर चैत्र नवरात्रि चैत्र महीने में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शुरू होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार इस तिथि की शुरुआत 19 मार्च को हो रही है। इसकी टाइमिंग 6 बजकर 52 मिनट है। ये तिथि अगले दिन यानी 20 मार्च को 4 बजकर 52 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसी वजह से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च ही मानी जाएगी।

कब करें घटस्थापना?

चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का काफी महत्व होता है। दरअसल चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घर के मंदिर में कलश की स्थापना की जाती है। घटस्थापना सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 43 मिनट के बीच किया जा सकता है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी कलश की स्थापना की जा सकती है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अभीजित मुहूर्त का समय दोपहर में 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट के बीच होगा।

यहां देखें मां दुर्गा के कुल 108 नाम

ॐ मायायै नमः

ॐ चण्डयै नमः

ॐ वैष्णव्यै नमः

ॐ वाराह्यै नमः

ॐ कमलप्रियायै नमः

ॐ सरस्वत्यै नमः

ॐ कमलायै नमः

ॐ मातंग्यै नमः

ॐ अपरायै नमः

ॐ कुण्डल्यै नमः

ॐ अजायै नमः

ॐ शांकभर्यै नमः

ॐ शिवायै नमः

ॐ भद्रायै नमः

ॐ श्रियै नमः

ॐ विजयायै नम

ॐ उमायै नमः

ॐ भारत्यै नमः

ॐ शर्वाण्यै नमः

ॐ सर्वगतायै नमः

ॐ जयायै नमः

ॐ वाण्यै नमः

ॐ गौर्यै नमः

ॐ क्रियायै नमः

ॐ श्रियै नमः

ॐ ऐन्द्रयै नमः

ॐ मधुमत्यै नमः

ॐ गिरिजायै नमः

ॐ सुभगायै नमः

ॐ अंबिकायै नमः

ॐ तारायै नमः

ॐ पद्मावत्यै नमः

ॐ हंसायै नमः

ॐ पद्मनाभसहोदर्यै नमः

ॐ अपर्णायै नमः

ॐ ललितायै नमः

ॐ धात्र्यै नमः

ॐ कुमार्यै नमः

ॐ शिखवाहिन्यै नमः

ॐ शांभव्यै नमः

ॐ सुमुख्यै नमः

ॐ मैत्र्यै नमः

ॐ त्रिनेत्रायै नमः

ॐ विश्वरूपिण्यै नमः

ॐ आर्यायै नमः

ॐ मृडान्यै नमः

ॐ हींकार्यै नमः

ॐ क्रोधिन्यै नमः

ॐ सुदिनायै नमः

ॐ अचलायै नमः

ॐ सूक्ष्मायै नमः

ॐ परात्परायै नमः

ॐ शोभायै नमः

ॐ सर्ववर्णायै नमः

ॐ हरप्रियायै नमः

ॐ महालक्ष्म्यै नमः

ॐ महासिद्धयै नमः

ॐ स्वधायै नमः

ॐ स्वाहायै नमः

ॐ मनोन्मन्यै नमः

ॐ त्रिलोकपालिन्यै नमः

ॐ उद्भूतायै नमः

ॐ त्रिसन्ध्यायै नमः

ॐ त्रिपुरान्तक्यै नमः

ॐ त्रिशक्त्यै नमः

ॐ त्रिपदायै नमः

ॐ दुर्गायै नमः

ॐ ब्राह्मयै नमः

ॐ त्रैलोक्यवासिन्यै नमः

ॐ पुष्करायै नमः

ॐ अत्रिसुतायै नमः

ॐ गूढ़ायै नमः

ॐ त्रिवर्णायै नमः

ॐ त्रिस्वरायै नमः

ॐ त्रिगुणायै नमः

ॐ निर्गुणायै नमः

ॐ सत्यायै नमः

ॐ निर्विकल्पायै नमः

ॐ निरंजिन्यै नमः

ॐ प्रभायै नमः

ॐ मदनसुन्दर्यै नमः

ॐ वागीश्वर्यै नमः

ॐ विशालाक्ष्यै नमः

ॐ तमोपहायै नमः

ॐ सुमंगल्यै नमः

ॐ काल्यै नमः

ॐ भैरव्यै नमः

ॐ महेश्वर्यै नमः

ॐ चण्ड्यै नमः

ॐ भुवनेश्वर्यै नमः

ॐ दुर्गापरमेश्वर्यै नमः

ॐ नित्यायै नमः

ॐ सानन्दविभवायै नमः

ॐ सत्यज्ञानायै नमः

ॐ महेश्वरप्रियंकर्यै नमः

ॐ महात्रिपुरसुन्दर्यै नमः

ॐ ज्वालिन्यै नमः

ॐ मालिन्यै नमः

ॐ चर्चायै नमः

ॐ क्रव्यादोप निबर्हिण्यै नमः

ॐ कामाक्ष्यै नमः

ॐ कामिन्यै नमः

ॐ कान्तायै नमः

ॐ कामदायै नमः

ॐ कलहंसिन्यै नमः

ॐ सलज्जायै नमः

ॐ कुलजायै नमः

ॐ प्राज्ञ्यै नमःv

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2026: पहले दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में मौजूद V का निशान देता है कोई खास संकेत?
ये भी पढ़ें:खरमास 2026: जानें कबसे शुरू हो रहा है खरमास का महीना?

चैत्र नवरात्रि पर रखें इन बातों का ध्यान

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना सही से करना चाहिए। कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में इसमें गड़बड़ी कर देते हैं। पहले दिन ही मंदिर की साफ-सफाई जरूर कर लेनी चाहिए। बिना इस जगह को साफ किए पूजा करने की गलती ना करें। चैत्र नवरात्रि के वक्त तामसिक भोजन से दूर रहें। लहसुन-प्याज खाना छोड़ दें। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि के दौरान हेयरकटिंग और शेविंग जैसी चीजों से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!