palmistry v mark or shape in hand meaning hath me v ka nishan ka matlab Palmistry: क्या आपके हाथ में मौजूद V का निशान देता है कोई खास संकेत? जानिए लकी है या नहीं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: क्या आपके हाथ में मौजूद V का निशान देता है कोई खास संकेत? जानिए लकी है या नहीं

Palmistry Reading: हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हाथ की रेखाओं और कुछ निशान की बनावट हमारे बारे में काफी कुछ बयान करती हैं। आज जानते हैं कि अगर हाथ में V का निशान बना हो तो इसके क्या मायने हैं?

Fri, 6 March 2026 04:01 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: क्या आपके हाथ में मौजूद V का निशान देता है कोई खास संकेत? जानिए लकी है या नहीं

V mark meaning in Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हमारे हाथ में बनी हर एक रेखा और निशान का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। शास्त्र के अनुसार अगर हाथ की रेखाओं और इन निशानों का अध्ययन कर लिया जाए तो किसी शख्स की कुंडली भी देखने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति के बारे में जानने के लिए उसकी कुंडली की जरूरत होती है। वहीं अंकशास्त्र में जन्मतिथि का पता होना जरूरी हैं। हालांकि हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों को देखकर की सब कुछ जाना जा सकता है। शास्त्र की मानें तो हाथ में कई ऐसे निशान होते हैं जो किसी ना किसी अक्षर से मिलते हैं। ऐसा ही एक अक्षर है V।

क्या होता है V का मतलब

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से अगर किसी के हाथ में V का निशान होता है तो उसे काफी शुभ माना जाता है। हालांकि इसकी प्लेसमेंट का सही होना जरूरी है। ये निशान कहीं पर भी हो सकता है लेकिन अगर ये निशान मध्यमा और तर्जनी उंगली के बीच होता है तो ये अत्यंत शुभ होता है। इसके अलावा अगर ये कहीं और बना हुआ है तो इसका लाभ उतना नहीं होगा। ये हर किसी के हाथ में नहीं होता है, लेकिन जब ये होता है समझिए कि उस इंसान की किस्मत बहुत अच्छी है।

इस उम्र में मिलती है सफलता

अगर किसी के हाथ में V का निशान है तो हस्तरेखा शास्त्र की दुनिया में ऐसा शख्स काफी लकी है। हाथ में इस निशान का होना काफी लकी माना जाता है। हालांकि इन लोगों को सक्सेस थोड़ी देर से मिलती है। शास्त्र के हिसाब से 35 साल की उम्र के बाद ऐसे लोग जिंदगी में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इससे पहले की जिंदगी में वो जितनी मेहनत करते हैं, उतना अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ये लोग जिस भी फील्ड में हाथ डालें, वहां अच्छा ही करते हैं। किसी भी चीज में ये लोग खुद को पूरी तरह से झौंक देते हैं और इसी वजह से उनके पास वो सब कुछ होता है जो वो चाहते हैं।

जिंदगी में आता है बैलेंस

हाथ में अगर V का निशान हैं तो ऐसे लोग अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में अच्छा तालमेल बिठा लेते हैं। इसी वजह से इनकी जिंदगी में परेशानियां कम ही आती हैं। इनकी जिंदगी में भी क्वालिटी लोग ही होते हैं। ये दोस्तों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: हाथ का ये निशान होता है लकी, धन संपत्ति की नहीं होती है कमी
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: चालाक और धूर्त व्यक्ति की निशानी होता है ऐसा बुध पर्वत
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर बना सूर्य पर्वत खोलता है आपके कई राज

गलत चीजों से रहते हैं दूर

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से जिस व्यक्ति के हाथ में ये निशान होता है, वो काफी डिस्प्लिन में रहना पसंद करते हैं। गलत आदतें इनके आसपास भी नहीं होती हैं। अगर कोई चीज गलत है तो वो उसे ठीक करने की पूरी कोशिश करते हैं। अगर इन्हें एहसास होता है कि सामने वाला शख्स इनकी एनर्जी के लिए सही नहीं है तो ऐसे लोग इन लोगों को खुद से दूर कर देते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!