chaitra navratri 2026 avoid these mistake on first day kalash sthapana date shubh muhurat ghatsthapana timing Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ना करें ये गलतियां, कलश स्थापना के वक्त रहें सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ना करें ये गलतियां, कलश स्थापना के वक्त रहें सावधान

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जब घटस्थापना होती है तो किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

Thu, 5 March 2026 12:12 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ना करें ये गलतियां, कलश स्थापना के वक्त रहें सावधान

Chaitra Navratri 2026 Niyam: हिंदू धर्म में नवरात्रि की पूजा का विशेष महत्व होता है। चैत्र का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने की नवरात्रि हर मायने में खास होती है। बता दें कि इसकी शुरुआत हर साल प्रतिपदा तिथि के साथ होती है। चैत्र महीने के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है। हर दिन विधि विधान के साथ मां दुर्गा के सभी स्वरूपों को पूजा जाता है। कई लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं। तो वहीं कुछ लोग पहली और अष्टमी का व्रत रखते हैं।

महत्वपूर्ण होते हैं ये 2 दिन

पूजा के लिहाज से अष्टमी और नवमी का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है। आखिरी दिन लोग कन्या पूजन करते हैं और इस दौरान उनके लिए भोग लगाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें कि साल 2026 में चैत्र नवरात्र कबसे शुरू हो रहा है

कबसे शुरू है चैत्र नवरात्रि?

हिंदू पंचांग के हिसाब से चैत्र नवरात्रि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगी। प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च की सुबह 6:52 बजे से हो रही है। इसका समापन अगले दिन 20 मार्च को होगा। इस दिन समापन का समय सुबह 4: 52 बजे हैं। ऐसे में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत यानी पहला दिन 19 मार्च होगा। इसका समापन 27 मार्च को होगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि में सबसे महत्वपूर्ण घटस्थापना होती है जोकि पहले दिन की जाती है। इस साल घटस्थापना के लिए दो मुहूर्त होंगे। सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 43 मिनट तक पहला मुहूर्त होगा। घटस्थाना के लिए अभिजीत मुहूर्त भी सबसे अच्छा समय होता है। ऐसे में इस दौरान भी घटस्थापना की जा सकती है। बता दें कि 19 मार्च को अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर में 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक होगा। इस समय में विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की जा सकती है।

नीचे देखें चैत्र नवरात्रि का कैलेंडर

कौन से दिन किसकी पूजा?तारीख
  1. मां शैलपूत्री पूजा
19 मार्च
2. मां ब्रह्णचारिणी पूजा20 मार्च 2026
3. मां चंद्रघंटा पूजा21 मार्च 2026
4. मां कूष्मांडा पूजा22 मार्च 2026
5. मां स्कंदमाता पूजा23 मार्च 2026
6. मां कात्यायनी पूजा24 मार्च 2026
7. मां कालरात्रि पूजा25 मार्च 2026
8. मां महागौरी पूजा26 मार्च 2026
9. मां सिद्धिदात्री पूजा27 मार्च 2026
,

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ना करें गलतियां

1. घटस्थापना के वक्त कई लोग हड़बड़ी में गलती कर जाते हैं। कोशिश करें कि इस दौरान आप जल्दबाजी ना करें। घटस्थापना सही मुहूर्त में ही करें।

2. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही घर के मंदिर की साफ-सफाई कर लें। बिना सफाई पूजा ना करें। पूजा शुरू करने से पहले मंदिर की सफाई करना जरूरी है।

3. इस दौरान तामसिक भोजन ना करें। भोजन में लहसुन-प्याज ना डालें। नॉनवेज खाना तो भूलकर भी ना खाएं।

4. कोशिश करें कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही नहीं बल्कि पूरे 9 दिन के दौरान हेयरकटिंग, शेविंग या फिर नाखून ना काटें और किसी भी तरह का गलत काम ना करें।

5. चैत्र नवरात्रि के दौरान दिन में ना सोएं। शास्त्र में वर्णित है कि इस दौरान नहीं सोना चाहिए। ऐसे में इन नियमों का पालन जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोट करें चैत्र नवरात्रि की डेट, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की विधि
ये भी पढ़ें:हाथी, घोड़ा या पालकी...नवरात्रि में माता रानी के आगमन की सवारी कैसे तय होती है?
ये भी पढ़ें:चैत्र माह में किन देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए? जानें क्या करें और क्या नहीं

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!