Chaitra Amavasya 2026: तो इस दिन पड़ रही है चैत्र अमावस्या, इन 5 चीजों का दान देगा लाभ, बस ना करें ये गलतियां
हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या का महत्व बहुत है। इस खास मौके पर दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए। साथ ही इस दिन कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Chaitra Amavasya 2026: हिंदू धर्म में कई ऐसे तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिसमें दान किया जाता है। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से दान किया जाए इससे सारे नवग्रहों से जुड़े दोष भी दूर होते हैं। दान करने से ना सिर्फ खुद को अच्छा लगता है बल्कि सामने वाले की दुआ भी लगती हैं। हालांकि दान करते वक्त इन चीजों को मन में नहीं लाना चाहिए। इस वक्त चैत्र का महीना चल रहा है। जिस तरह हर महीने की अमावस्या का महत्व है ठीक उसी तरह इस महीने की अमावस्या को दान करने का महत्व ज्यादा है।
किस दिन है चैत्र अमावस्या?
माना जाता है कि इस महीने की अमावस्या पर जो लोग दान करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। बता दें कि चैत्र के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। ये अमावस्या इस साल 19 मार्च को पड़ रही है। आज बात करेंगे कि आखिर चैत्र अमावस्या कब है और इस दिन किन चीजों का दान करना जरूरी होता है। साथ ही बात करेंगे कि इस दिन किन चीजों को लेकर गलतियां नहीं करनी हैं?
चैत्र अमावस्या पर दान करें ये चीजें
काला तिल: चैत्र अमावस्या को काले तिल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस चीज के दान से पितरों को शांति मिलती है। इसके अलावा काले तिल का संबंध शनि देव से भी है तो इसका दान शनि दोष को कम करने में भी मदद करता है।
वस्त्र: जरूरतमंदों को इन दिन कपड़े का दान जरूर दें। कोशिश करें कि आप जो भी कपड़े दान में रहे हैं, उनका रंग सफेद हो। मान्यता के हिसाब से अगर चैत्र अमावस्या पर कपड़ों को दान किया जाए तो पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
अन्न और भोजन: किसी भी तरह के खाने का दान महादान ही कहलाता है। अगर चैत्र अमावस्या के दौरान भोजन का दान किया जाए तो इसकी मान्यता खूब है। चैत्र अमावस्या पर गुड़ और गेंहू का दान जरूर करना चाहिए।
गौेसेवा: अगर इस दिन आप गौशाला में जाकर चारा और गुड़ का दान करेंगे तो इससे आपके सारे कष्ट मिट जाएंगे। इसके अलावा किसी ब्रह्माण को गाय का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है।
दीपदान: हिंदू धर्म में दीपदान का काफी महत्व बताया जाता है। वहीं चैत्र अमावस्या के समय दीपदान करने से जीवन में आने वाली सारी मुश्किलें कम हो सकती हैं। ऐसे में इस दिन दीपदान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा घर में चैत्र अमावस्या की शाम को दक्षिण दिशा में दीप जरूर जलाना चाहिए।
चैत्र अमावस्या पर ना करें ये काम
1. चैत्र अमावस्या के समय मांस, मदिरा और प्याज लहसुन वाले खाने को नहीं खाना चाहिए।
2. इस दिन देर तक सोना सही नहीं होता है। सुबह जल्दी उठकर अपने सारे काम कर लें।
3. वहीं चैत्र अमावस्या पर कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। शादी और गृह प्रवेश जैसी चीजों की डेट आगे रखनी चाहिए।
4. इस दिन जितना पॉजिटिव रह सकते हैं रहिए। नकारात्मक विचारों को अपने आसपास भी ना भटकने दें।
5. चैत्र अमावस्या पर काले रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन