chaitra navratri 2026 5 things you should buy before the navratri begins Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले जाएं ये 5 चीजें, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले जाएं ये 5 चीजें, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

अगले हफ्ते से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान अगर आप घर में कुछ चीजें ले आएं तो बरकत आती है और साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद भी मिलता है। 

Tue, 10 March 2026 05:03 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले जाएं ये 5 चीजें, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं और हिंदू धर्म में इस महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। इस साल की चैत्र नवरात्रि अगले हफ्ते यानी 19 मार्च से शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि की तरह ही चैत्र नवरात्रि में भी लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। माना जाता है कि इन नौ दिनों तक सच्चे मन से मां दुर्गा का स्मरण किया जाए तो उनकी कृपा बरसती है। वहीं इस दौरान घर में कुछ चीजों को लाने से बरकत आती है। तो चलिए देखते हैं कि आखिर चैत्र नवरात्रि से पहले या इस दौरान हमें घर में क्या-क्या ले आना चाहिए जिससे एनर्जी पॉजिटिव रहें।

चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें

1. तुलसी का पौधा

चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में तुलसी का पौधा ले आना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में लाने से सौभाग्य आता है और साथ ही लक्ष्मी मां की कृपा भी बरसती है। तुलसी के पौधे से घर का वास्तु भी सही होता है। अगर घर में पहले से ही तुलसी का पौधा है तो नया लाने की जरूरत नहीं है। अगर नहीं है तो चैत्र नवरात्रि से पहले इसे जरूर लगा लेना चाहिए।

2. बंदनवार

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम के दौरान घर के मेनडोर पर बंदनवार लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। चैत्र नवरात्रि से पहले घर में बंदनवार ले आएं। इससे घर की सुदंरता भी बढ़ती है और अच्छी एनर्जी का आगमन भी होता है। साथ ही इसकी एनर्जी की वजह से घर की नेगेटिविटी भी बाहर चली जाती है। ऐसे में बंदनवार जरूर ले आएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के इन 108 नामों के जाप से बनेंगे सारे काम

3. नारियल

कलश स्थापना के वक्त नारियल की जरूरत होती है। वहीं हिंदू धर्म में किसी भी पूजा के दौरान नारियल की जरूरत जरूर होती है। इसे सौभाग्य के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान इसे जरूर ले आना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोट करें चैत्र नवरात्रि की डेट, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की विधि

4. कलश

चैत्र नवरात्रि में सबसे मेन काम कलश स्थापना का होता है। ऐसे में इससे पहले घर में कलश जरूर ले आना चाहिए। मान्यता के हिसाब से कलश में विष्णु, ब्रह्मा और शिवजी का वास होता है। ऐसे में इसे नवरात्रि के दौरान लाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसे लाते ही घर में पॉजिटिविटी आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2026: पहले दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां

5. मोर पंख

अगर आप चैत्र नवरात्रि से पहले घर में मोर पंख ले आते हैं तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी। आप मोरपंख के अलावा घर में शंख भी ला सकते हैं। हालांकि इस बात को जरूर में ध्यान में रखें कि मंदिर में एक साथ दो शंख ना रखे जाए। वास्तु के हिसाब से ये सही नहीं होता है। अगर घर में शंख पहले से ही मौजूद है तो इसे इस बार ना ले आएं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!