mangal gochar 2026 vrishabh rashi mein mesh sahit in rashiyo ko milega labh horoscope mars transit Mangal Gochar: जून में मंगल गोचर से इन 3 राशियों का भाग्य होगा उदय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mangal Gochar: जून में मंगल गोचर से इन 3 राशियों का भाग्य होगा उदय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Mars Transit  in Taurus 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में मंगल राशि परिवर्तन की घटना बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। जून में होने वाले मंगल गोचर का कई राशियों पर अत्यंत शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें मंगल के वृषभ गोचर की लकी राशियां।

Wed, 27 May 2026 08:56 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Mangal Gochar: जून में मंगल गोचर से इन 3 राशियों का भाग्य होगा उदय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Mangal Rashi Parivartan 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में मंगल गोचर एक अहम घटना मानी गई है। मंगल राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि व आत्मविश्वास का कारक माना गया है। जून में मंगल धन-संपदा के कारक शुक्र की वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृषभ गोचर कई राशियों के जीवन में बड़े और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। मंगल गोचर से कुछ राशियों को धन-संपदा में वृद्धि, करियर में तरक्की और अच्छी सेहत प्राप्त हो सकती है। जानें मंगल राशि परिवर्तन से किन राशियों की चमकेगी किस्मत और शुरू होगा अच्छा समय।

मंगल का वृषभ गोचर कब होगा:

ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय मेष राशि के गोचर में हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल 21 जून 2026 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि में मंगल 2 अगस्त 2026 तक रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 मई से केतु इन 5 राशियों के जीवन में लाएंगे अचानक बदलाव

मंगल गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि-

मेष राशि के लिए मंगल का वृषभ राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। मंगल का गोचर आपकी राशि के द्वितीय भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने साधनों से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारिक विस्तार मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा औरअटके हुए कार्य रफ्तार पकड़ सकते हैं।

2. सिंह राशि-

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर उनकी राशि के दशम भाव में होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक विस्तार मिल सकता है और मुनाफे के संकेत हैं। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ होगा। धन आगमन से आर्थिक स्थिरता मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? पढ़ें विस्तृत राशिफल

3. मीन राशि-

मीन राशि के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। गोचर के दौरान मंगल आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छी डील या सौदा मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। आप इस समय सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी व व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। अविवाहित जातकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि से कब उतरेगी शनि की साढ़ेसाती? शुभ फलों की प्राप्ति के लिए करें ये आसान

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!