2 अप्रैल से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, मीन राशि में सूर्य, मंगल गोचर देगा लाभ ही लाभ
Sun Rashifal Mars Transit in Pisces Horoscope 2026: मंगल के गोचर करते ही मीन राशि में सूर्य और मंगल की युति बनेगी। इस युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Sun Rashifal Mars Transit 2026: सूर्य ग्रहों के राजा हैं। मंगल ग्रहों के सेनापति के रूप में जाने जाते हैं। सूर्य और मंगल की चाल में बदलाव होने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही इस राशि में मंगल ग्रह का भी प्रवेश होने जा रहा है। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल, 2026 के दिन दोपहर में 03 बजकर 37 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर मीन राशि में होगा। मंगल के गोचर करते ही मीन राशि में सूर्य और मंगल की युति बनेगी। इस युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि गोचर करेंगे, जिससे बाद से यह युति समाप्त हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं मीन राशि में सूर्य और मंगल का गोचर किन राशियों की किस्मत चमका सकता है-
2 अप्रैल से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, मीन राशि में सूर्य, मंगल गोचर देगा लाभ ही लाभ
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सूर्य और मंगल का गोचर?
धनु राशि के जातकों के लिए मीन राशि में सूर्य और मंगल का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सूर्य और मंगल का गोचर?
मीन राशि में सूर्य और मंगल के गोचर करने से मिथुन राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सूर्य और मंगल का गोचर?
इस राशि वालों के लिए मीन राशि में सूर्य और मंगल का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। मंगल और सूर्य की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन