कल बुध गोचर मीन राशि में, शनि और सूर्य के साथ रहेंगे, 20 दिन बाद फिर से बदलेंगे राशि, किन राशियों को के लिए अच्छे योग
budh gochar meen rashi: बुधअभी शनि की कुंभ राशि में हैं और कल सुबह बुध गुरु की मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का यह परिवर्तन कई राशियों के लिए लाभ कराएगा, वहीं शनि और सूर्य के साथ युति कुछ परेशानियां भी लाएगा। यहां पढ़ें इससे किन राशियों को लाभ होगा।

budh gochar meen rashi: बुध अभी शनि की कुंभ राशि में हैं और कल सुबह बुध गुरु की मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध मीन राशि में, शनि और सूर्य के साथ रहेंगे। इस राशि में शनि पहले से विराजमान हैं, इसके अलावा सूर्य भी इसी राशि में हैं। सूर्य के साथ बुध की युति अच्छी होती है, इससे बुधादित्य राजयोग बनता है, लेकिन शनि के साथ बुध की युति ठीक नहीं है, इसका नेगेटिव असर आपकी लाइफ पर होगा। इसके बाद 20 दिन बाद फिर से बुध बदलेंगे राशि, बुध 30 अप्रैल को मेष राशि में जाएंगे। बुध मीन राशि में 30 अप्रैल दिन गुरुवार को दिन में 9:05 बजे तक रहेगा। उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। यहां हम जानेंगे कि बुध के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को के लिए अच्छे योग बनेंगे। वहीं शनि के साथ युति कुछ परेशानियां भी लाएगा। आपको बता दें कि बुध के बदलने से लोगों के ज्ञान, विवेक, मैनेजमेंट, बैंकिंग व्यवस्था, लेखन शक्ति में भी बदलाव आता है। यहां पढ़ें किस राशि के लिए शनि अच्छे लाभ देंगे।
किन राशियों के लिए अच्छे योग
वृषभ
वृषभ राशि के लिए बुध गोचर अच्छा होगा, आपकी फाइनेंशियल हालत अच्छी होगी। बिजनेस भी चल निकलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जो लोग ऐसे बिजनेस में लगे हैं, जहां जुबान वाला काम होता है, उनके लिए लाभ के योग हैं। पढ़ाई लिखाई करने वालों की लाइफ में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आर्थिक तौर पर आगे बढ़ेंगे। इनकम के एक के बाद एक नए संसाधन बनेंगे। आपके नाम कोई प्रोपर्टी हो सकती है, कुल मिलाकर संपत्ति का लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और ट्रांसफर का योग बनेगा।
धनु
गृह एवं वाहन आप इस दौरान खरीदेंगे। कुल मिलाकर आपको प्रोपर्टी लाभ मिल रहा है, अगर किसी के साथ पार्टनरशिप है, तो उसमें भी लाभ मिल सकता है। समाज में भी किसी कार्य के लिए आपको सम्मान मिल सकता हैं। दांपत्य जीवन को लेकर सामान्य तनाव रहेगा। खर्च वृद्धि होगी।
मकर
पराक्रम पुरुषार्थ एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो भी काम करेंगे, भाग्य से वो काम बन जाएगा। राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में समृद्धि आएगी। कोई आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा, इसलिए सतर्क रहें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन