कर्मों का हिसाब देने के लिए फिर से उदय हो रहे हैं शनि, किसे देंगे लाभ और किसके लिए आफत, पढ़ें आपकी राशि पर क्या असर
शनिदेव अभी मीन राशि में हैं और मीन राशि में होकर उदय हो रहे हैं। इससे कई राशियों को संभलकर रहना होगा और कई राशियों के लिए लाभ के भी मौके बनेंगे। आप पढ़ें आपकी राशि पर क्या असर

Shani ast and shani uday: शनि मार्च में अस्त हुए थे और अब 22 अप्रैल के बाद फिर उदय होंगे। शनि मीन राशि में रहकर उदय हो रहे हैं। शनि के अस्त होने से शनि स्लो हो गए थे, लेकिन उदय होने के साथ फिर से शनि तेज होंगे। 22 अप्रैल को शनि के उदित होते ही उनकी एनर्जी कर्मों का लेखा -जोखा फिर से शुरू हो जाएगा। किसी कारण आपके काम लटके हैं, वो अब पूरे होंगें। पहले जो गलत फैसले आपने लिए थे, वो भी आपके सामने आएंगे। जिन लोगों पर शनि साढ़ेसाती, ढैया, है, उनको इस दौरान काफी दिक्कतें आती है, मेंटली, फिजिकल आर्थिक तौर पर परेशानी झेलते हैं, लेकिन आपकी कुंडली के हिसाब से इनमें अंतर हो सकता हैं। इसलिए शनिदेव की कृपा पाने के लिए हमें अपने व्यवहार, निर्णय और कर्मों में बैलेंस रखते हैं, तो 22 अप्रैल के बाद शुभ परिणामों की शुरुआत हो सकती है।
इन राशियों को मिल सकती है राहत, इनको रहना होगा सतर्क :
मेष
साढ़ेसाती के शुरुआती चरण में चल रहे मेष राशि के लिए शनि का उदय होना अच्छा रहेगा। आपको मेंटली तो फीलगुड रहेगा, साथ ही आपकी इनकम बढ़ेगी और खर्च कम होगा।
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक तौर पर आगे बढ़ने वाला साबित होगा। आपकी इनकम के साथ प्रमोशन के भी चांस बनेंगे। लेकिन लाइफ में अप्स एंड डाउन्स रहेंगे।
मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस बढ़ेगा, कोई प्रोजेक्ट आपको अच्छे लाभ देगा। नए कनेक्शन आपको विदेश की यात्रा करा सकते हैं।
कर्क राशि वालों को करियर और ऑफिस में दिक्कत लाएगा। इस समय आपको जल्दबाजी में फैसले, आर्थिक निवेश और किसी भी बड़े फैसले से बचना है।
कन्या राशि वालों के पेशेवर जीवन में रुकावट या देरी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे।
धनु राशि के लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि तो मिलेगी ही साथ ही बिजनेस या नौकरी में या शेयर मार्केट में लाभ के मौके मिल सकते हैं।
मकर : मकर राशि वालों के लिए आत्मविश्वास अचानक से हाई होगा, इसका लाभ आपको प्रोफेशनल लाइफ में होगा। शनि स्वामी होने से इसका असर अपेक्षाकृत सकारात्मक रह सकता है।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सेविंग के साथ इनकम के नए सोर्स सामने आ सकते हैं। इससे आपका गुजारा अच्छे से होगा। साढ़ेसाती के अंतिम चरण की परेशानियों में कमी महसूस हो सकती है।
अब ले सकेंगे फैसले, लाभ के संकेत भी
शनि अब उदय होने वाले हैं, ऐसे में अस्त के समय जो आपने बड़े फैसले टाल दिए थे, वो आप अब ले सकते हैं। दरअसल शनि के लिए आपको अपने कर्मों को सुधारना होगा। इस दौरान नया कारोबार शुरू करने से बचें, बड़ा निवेश या जोखिम भरा आर्थिक फैसला टालें, बुजुर्गों, मजदूरों और जरूरतमंदों का अपमान न करें। जिन लोगों को लोहे, तेल, श्रम और सेवा का काम है, उनके लिए आदर भाव रखें। अनुशासन, सादगी और संयम को जीवन में बनाए रखें। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनि केवल दंड नहीं देते, जिम्मेदारी और धैर्य भी आपको अच्छे से सिखाते हैं, इसलिए आपको शनि की कृपा चाहिए तो सभी के साथ अच्छा करें, गरीबों की मदद करें, सभी के साथ अच्छा करें।




साइन इन