Budh Gochar Meen Rashi big change in april know 6 zodiac which get most effected बुध का अप्रैल में बड़ा परिवर्तन, 1 नहीं 2 राशियों में गोचर, 6 राशियों की लाइफ में क्या-क्या बदल जाएगा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध का अप्रैल में बड़ा परिवर्तन, 1 नहीं 2 राशियों में गोचर, 6 राशियों की लाइफ में क्या-क्या बदल जाएगा

Budh Gochar Meen Rashi: बुध अप्रैल में गोचर करने वाले हैं। लेकिन बुध का गोचर एक राशि में नहीं बल्कि दो राशियों में होगा।एक महीने में दो गोचर से बुध कई  राशियों की लाइफ में बड़े बदलाव लाएंगे।

Wed, 8 April 2026 10:13 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बुध का अप्रैल में बड़ा परिवर्तन, 1 नहीं 2 राशियों में गोचर, 6 राशियों की लाइफ में क्या-क्या बदल जाएगा

बुध अप्रैल में महागोचर करने वाले हैं, पहला तो बुध नीच राशि मीन में जा रहे हैं। इससे नीचभंग योग बनेगा, लेकिन यहीं बुध का गोचर नहीं रुकेगा, बुध इसके बाद मेष राशि में जा रहे हैं। 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में जाएंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में जाएंगे। इस तरह एक ही मीहने में बुध आपको एक ही महीने में दो बार बदलाव फील कराएंगे। इससे आपकी राशि पर खास असर होगा। बुध मनी मैनेजमेंट, बिजनेस, ज्ञान, बैंकिंग व्यवस्था, लेखन शक्ति का कारक हैं, और इससे आपकी लाइफ में बहुत असर होगा। यहां हम बात करेगें, 6 राशियों के बारे में जहां बुध के गोचर का असर होगा। इस गोचर से वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

तुला

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव बढ़ेगा। आंतरिक रोग में वृद्धि होगी। लिवर, किडनी, प्रोस्टेट की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा। यात्रा खर्च में वृद्धि होगी। भोग विलासिता में खर्च बढ़ेगा। भाग्य में अवरोध उत्पन्न होगा। धार्मिक खर्च बढ़ेगा।

वृश्चिक

आर्थिक उन्नति होगी। व्यापारिक विस्तार में वृद्धि होगा। आय के नए संसाधन बनेंगे। संतान पक्ष पर खर्च व थोड़ी सी चिंता बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कर्म का फल सकारात्मक प्राप्त होगा। स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। बाएं कान में दर्द हो सकता है।

धनु

गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद एवं अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों में उन्नति होगी। परिश्रम में अवरोध होगा। दांपत्य जीवन को लेकर सामान्य तनाव रहेगा। खर्च वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी सी चिंता बढ़ेगी।

मकर

पराक्रम पुरुषार्थ एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। पिता के सहयोग सानिध्य में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। धार्मिक उन्नति होगी। राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक कार्यों में समृद्धि आएगी। शत्रुओं के कारण तनाव भी बढ़ेगा।

कुंभ

धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगा। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा एवं पारिवारिक कार्यो में वृद्धि होगा। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा। आंतरिक रोग में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी।

मीन

मानसिक चिंतन में वृद्धि होगी। झल्लाहट में वृद्धि होगा। गृह एवं वाहन सुख बढ़ेगा। आंचल संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों के कारण तनाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न होगा। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक।

ज्योतिर्विद डॉ पंडित दिवाकर त्रिपाठी

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!