सूर्य मीन से मेष राशि में जाएंगे, विवाह के भी शुरू होंगे लग्न, कुंभ, मकर मीन के लिए गोचर से क्या लाभ?
Horoscope Sun transit 2026 aries: ग्रहो में राजा सूर्य का गोचर अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को दिन में 11:25 बजे से होगा। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि मानी गई है। सूर्य 15 मई दिन शुक्रवार को दिन में 9:59 बजे तक मेष राशि में रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेगा।

ग्रहो में राजा सूर्य का गोचर अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को दिन में 11:25 बजे से होगा। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि मानी गई है। सूर्य 15 मई दिन शुक्रवार को दिन में 9:59 बजे तक मेष राशि में रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेगा। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य इस दिन से उच्च राशि में चले जाएंगें। इसके साथ ही खरमास खत्म हो जाएंगे। खरमास के खत्म होते ही 14 अप्रैल के दिन सोमवार से विवाह का पहला लग्न आरंभ होगा इसके साथ ही अप्रैल महीने से लेकर इस साल के आखिर तक किन तारीखों में विवाह योग इसके शुभ मुहूर्त आप देख सकते हैं।
अप्रैल में विवाह के शुभ मुहूर्त
15, 16, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30,
मई महीने के विवाह लग्न-
1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14
जून महीने में विवाह लग्न-
19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29,
जुलाई महीने में विवाह लग्न
1, 2, 6, 7, 8, 11, 12
इसके बाद 25 जुलाई दिन शनिवार को श्री है हरी शयनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु के योगनिद्रा में चले जाने के कारण विवाह आदि के लिए लग्न पर विराम लग जाएगा। इसके बाद आगे के चार महीने विवाह के मुहूर्त नहीं है। अगले चार महीने विवाह नहीं होंगे, चतुर्मास लग जाएंगे। जिसके बाद प्रबोधिनी एकादशी 20 नवंबर 2026 के दिन श्री हरि विष्णु के योग्य निद्रा से जग जाने के बाद से विवाह लग्न आरंभ होगा।
वृश्चिक
प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। आंखों की समस्या के कारण तनाव होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। भोग विलासिता तथा खर्चे में वृद्धि होगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।
धनु
आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। बौद्धिक क्षमता के आधार पर कार्यों में प्रगति होगी। पिता का सुख सानिध्य प्राप्त होगा। अध्ययन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक बल में वृद्धि होगा।
मकर
सीने की तकलीफ में वृद्धि होगी। वाहन आदि को लेकर के तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के कारण सुख में कमी आएगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। पराक्रम एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। सरकारी तंत्र से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी ठेकेदारी से लाभ प्राप्त हो सकता है। मानसिक बल में कमी आएगी।
कुंभ
पराक्रम पुरुषार्थ एवं सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। दैनिक आय एवं रोजगार में वृद्धि होगा। जीवन साथी का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। मानसिक उलझन में वृद्धि होगा। आंतरिक जिद में वृद्धि होगी।
मीन
वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों को लेकर तनाव बढ़ेगा। आंखों की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा। क्रोध में अचानक वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पेट की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक होगा। दांपत्य सुख में अवरोध उत्पन्न होगा।




साइन इन