blue sapphire gemstone dangerous combinations and 4 mistake to avoid while wearing neelam रत्न शास्त्र: नीलम के साथ भूलकर भी ना पहनें ये रत्न, किस्मत चमकाने की जगह बना देगा कंगाल! इन 4 गलतियों से बचें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: नीलम के साथ भूलकर भी ना पहनें ये रत्न, किस्मत चमकाने की जगह बना देगा कंगाल! इन 4 गलतियों से बचें

रत्न शास्त्र के हिसाब से नीलम पहनते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इस रत्न से जुड़ी गलतियां कर दी तो ये गलत असर भी डाल सकता है और इस वजह से कंगाली का रास्ता भी खुल सकता है। ऐसे में नीलम को धारण करने से पहले कुछ चीजों को जान लेना जरूरी है।

Tue, 21 April 2026 04:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: नीलम के साथ भूलकर भी ना पहनें ये रत्न, किस्मत चमकाने की जगह बना देगा कंगाल! इन 4 गलतियों से बचें

रत्न शास्त्र की दुनिया में नीलम को सबसे ज्यादा असरदार रत्न माना जाता है। माना जाता है कि अगर ये रत्न किसी व्यक्ति को सूट कर जाए तो उसकी किस्मत चमक सकती है। वहीं अगर इसे गलत तरीके से पहन लिया जाए तो नुकसान भी दोगुना ज्यादा ही होगा। कई बार लोग सही जानकारी के बिना ही इस रत्न को धारण कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में फिर आर्थिक स्थिति बिगड़ती है और जिंदगी में तनाव बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि नीलम पहनने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए ताकि इसका फायदा मिले ना कि इससे पहनने से सारे काम ही रुक जाएं। आज जानेंगे उन 4 गलतियों के बारे में जो अक्सर लोग करते हैं और इससे बचने की जरूर है।

नीलम के साथ भूलकर भी ना पहनें ये रत्न, किस्मत चमकाने की जगह बना देगा कंगाल-

ज्योतिषी की सलाह बिना ना पहनें नीलम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीलम का संबंध शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है। शनि का असर क्या होता है ये तो हर कोई जानता है। ऐसे में नीलम को पहनने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह जरूर लेनी चाहिए। दरअसल नीलम हर किसी को सूट नहीं करता है। अक्सर लोग दूसरों को देखकर या फिर फैशन के नाम पर नीलम पहन लेते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा करने से आप खुद ही परेशानियों को बुलावा दे देंगे। अगर कुंडली अनुसार नीलम आपको सूट नहीं करता तो इसे पहनने से असर उलटा भी हो सकता है। ऐसे में जल्दबाजी ना करके हमेशा जानकार की सलाह लेकर ही इसे धारण करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: नीलम सिर्फ इन 4 राशियों को देता है लाभ, खत्म होती हैं ये दिक्कत

गलत उंगली या धातु में ना पहनें नीलम

नीलम को पहनते वक्त अक्सर लोग छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। रत्नशास्त्र के हिसाब से इसे सही धातु में ही बनवाना चाहिए। साथ ही अगर इसे गलत उंगली में पहन लिया जाए तो नीलम गलत असर डाल सकती है। इसे चांदी या फिर पंचधातु में ही बनवाना बेहतर माना जाता है। नियम के हिसाब से नीलम को दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में ही पहनना चाहिए। इतना ध्यान रखें कि सही तरीके से अगर नीलम को पहना जाए तभी ये अपना असर सही से दिखा पाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: नीलम पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, इन राशियों के लोग रहें दूर

इन रत्नों के साथ ना पहनें नीलम

रत्न शास्त्र के हिसाब से नीलम को बहुत तेज असर वाला रत्न माना जाता है। ऐसे में इसके साथ हम कौन सा दूसरा रत्न पहन रहे हैं इसका जानना भी जरूरी है। दरअसल कुछ रत्न ऐसे होते हैं जो साथ में मिलकर सही एनर्जी नहीं बनाते हैं। शास्त्र के हिसाब से नीलम के साथ कभी भी माणिक, मोती और मूंगा गलती से भी नहीं पहनना चाहिए। ये सारे रत्न नीलम के साथ सही नहीं जाते हैं। गलत कॉम्बिनेशन के साथ पहने हुए रत्न हमेशा गलत असर डालते हैं। ऐसे में फायदे की जगह बस नुकसान ही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: खजाने की चाभी दिलाता है ये रत्न, इस राशि के लिए है परफेक्ट

सही दिन धारण करें नीलम

नीलम धारण करने के कुछ नियम हैं, जिन्हें सही से अपनाना जरूरी है। सही तरीके से धारण किया गया नीलम जिंदगी बदल सकता है। रत्न शास्त्र के अनुसार इसे हमेशा शनिवार के दिन ही पहनना शुभ माना जाता है। आम तौर पर लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं और इसे किसी भी दिन धारण कर लेते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। शनिवार के दिन गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करने के बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करके ही नीलम को पहनना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्न शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!