aquarius lucky gemstone sapphire for money kumbh rashi ko kaun sa pathar pahnana chahie Gemstone: नीलम पहनने से पूरी तरह पलटती है इस राशि की जिंदगी, तकदीर से जुड़ता है बेशुमार पैसा
More

Gemstone: नीलम पहनने से पूरी तरह पलटती है इस राशि की जिंदगी, तकदीर से जुड़ता है बेशुमार पैसा

Sapphire for money and luck: रत्नशास्त्र में कई रत्नों का जिक्र है। इनमें से एक है नीलम। नीलम रत्न की इतनी खूबियां है कि इसे पहनते ही पहनने वाली की किस्मत चमकने लगती है। इस रत्न को हर कोई नहीं पहन सकता है। चलिए जानते हैं कि आखिर किस राशि के लिए ये परफेक्ट होता है?

Thu, 28 Aug 2025 03:18 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: नीलम पहनने से पूरी तरह पलटती है इस राशि की जिंदगी, तकदीर से जुड़ता है बेशुमार पैसा

रत्नशास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का जिक्र किया गया है, जिन्हें धारण करने से जिंदगी की मुश्किलें थोड़ी कम हो जाती है। हमारी कुंडली में कई ग्रह ऐसे हैं, जिनकी बदली हुई चाल कई बार हमारी जिंदगी में उथल-पुथल मचा देती है। कुछ उपायों को करने से इनके प्रभाव को थोड़ा कम किया जा सकता है। हीरे, मोती, पन्ना और पुखराज के अलावा वैसे से कई तरह के रत्न हैं लेकिन नीलम की खूबियों को सुनकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। नीलम को पहनने से शनिदेव की खूब कृपा बरसती है। हालांकि इस रत्न को हर कोई नहीं पहन सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर नीलम पहनकर किस राशि की किस्मत सबसे ज्यादा चमकती है?

इस राशि के लिए परफेक्ट है नीलम रत्न

रत्नशास्त्र के हिसाब से कुंभ राशि के लिए नीलम रत्न सबसे पर परफेक्ट होता है। बता दें कि कुंभ राशि राशिचक्र की ग्यारवीं राशि है जिसका नंबर मकर के बाद आता है। बात की जाए नीलम की तो इसे पहनने से कुंभ राशि वालों का करियर तो जैसे आसमान छून लगता है। इसे पहनने से धन-दौलत बेशुमार मिलता है। इसी के साथ इस रत्न के धारण करते ही कुंभ राशि वालों का सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ने लगता है। इसी के साथ लोग हर चीज में अच्छे से फोकस भी कर पाते हैं। वहीं जिन्हें नींद कम आती हैं, उन्हें इस रत्न को जरूर धारण करना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से कुंभ के अलावा मकर राशि वाले नीलम को धारण कर सकते हैं क्योंकि ये इन्हें अच्छा रिजल्ट देता है।

इस ऊंगली में धारण करें नीलम

नीलम को हमेशा शनिदेव को समर्पित किए जाने वाले दिन शनिवार को ही धारण करना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस रत्न को हथेली की मध्यमा ऊंगली में पहना जाता है। इस रत्न को मेष, सिंह, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को तो बिल्कुल भी धारण नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)