blue sapphire gemstone bring stability in career money and business for these 4 zodiac signs neelam kise pahnna chahiye रत्न शास्त्र: नीलम सिर्फ इन 4 राशियों के लिए होता है सूटेबल, जिंदगी से खत्म होती हैं ये दिक्कतें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: नीलम सिर्फ इन 4 राशियों के लिए होता है सूटेबल, जिंदगी से खत्म होती हैं ये दिक्कतें

रत्न शास्त्र की दुनिया में नीलम को काफी असरदार माना जाता है। हालांकि ये सिर्फ कुछ राशियों को ही सूट करता है। ऐसे में जानते हैं इसके बारे में-

Thu, 16 April 2026 03:35 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: नीलम सिर्फ इन 4 राशियों के लिए होता है सूटेबल, जिंदगी से खत्म होती हैं ये दिक्कतें

रत्न शास्त्र हर एक रत्न का संबंध किसी ना किसी ग्रह से बताया गया है। मान्यता है कि कुंडली और राशि अनुसार सही रत्न पहनने से जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बात की जाए नीलम की तो इसे ब्लू सफायर के नाम से भी जाना जाता है। इसका संबंध शनि ग्रह से है और दिखने में चमकीले नीले रंग का होता है। बता दें कि शनि मेहनत करवाता है। साथ ही इस ग्रह के जरिए व्यक्ति के अंदर धैर्य करने की क्षमता विकसित हो जाती है। शास्त्र के हिसाब से नीलम धारण करते ही लोग अपने काम में फोकस कर पाते हैं और ऐसे में तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं। हालांकि ये रत्न हर किसी को सूट नहीं करता है। तो आइए जानते हैं कि ये किन राशियों को सूट करता है और उनकी जिंदगी कैसे बदलता है?

इन 4 राशियों को पहनना चाहिए नीलम

वृषभ राशि

रत्न शास्त्र के अनुसार नीलम वृषभ राशि के लिए काफी सूटेबल बताया जाता है। इसकी मदद से वृषभ राशि के लोग अपने काम में स्टेबिलिटी महसूस कर सकते हैं। लोगों का मानना है कि नीलम पहनने से वृषभ राशि वालों के अंदर धैर्य आता है। साथ ही व्यक्ति जल्दबाजी में फैसला लेने से बच जाता है। ऐसे में करियर में आगे बढ़ने के मौके भी खूबप मिलते हैं। इन वजहों से ही वृषभ राशि वालों को नीलम जरूर पहनना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: इन 6 राशियों की जिंदगी चमका देता है पुखराज, दूर होती हैं ये दिक्कत

तुला राशि

तुला राशि वालों को नीलम काफी सूट करता है। रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीलम की मदद से तुला राशि वालों की सोच में क्लैरिटी आती है। नीलम धारण करने के बाद तुला राशि के व्यक्ति सही समय पर सही फैसला लेकर जिंदगी को सही दिशा दे सकते हैं। इस रत्न की मदद से चीजों को संभालना तुला राशि वालों के लिए आसान हो जाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भी नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। कन्या राशि वाले काफी मेहनती होते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस राशि के लोग खूब मेहनत करते हैं। नीलम धारण करने से कन्या राशि वालों के काम में निरंतरता बनी रहती है। ऐसे में धीरे-धीरे इन लोगों को सक्सेज मिल ही जाती है। नीलम की मदद से कन्या राशि वाले धैर्य से फैसले ले पाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पन्ना पहनते ही बुध ग्रह होगा मजबूत, मिलेंगे ये 3 लाभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए नीलम किसी मिरेकल से कम नहीं है। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि मिथुन राशि के लोग एक ही समय पर कई चीजें सोचने लगते हैं। ऐसी स्थिति में कन्फ्यूजन जरूर बढ़ता है। रत्न शास्त्र के अनुसार नीलम धारण करने से मिथुन राशि के जातकों में स्थिरता आती है। ऐसे में किसी भी काम में फोकस लगा पाना आसान होता है। साथ ही ऐसे में कोई भी फैसला आसानी से लिया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पुखराज पहनने के बाद ना करें ये 4 गलतियां, इस दिन करें धारण

नीलम धारण करने से दूर होती है ये दिक्कतें

रत्न शास्त्र के हिसाब से नीलम धारण करने से काम में बार-बार आने वाली रुकावटें कम हो जाती हैं। साथ ही इससे मन भी स्टेबल होता है। वहीं नीलम की एनर्जी ऐसी होती है कि इससे फोकस भी बेहतर किया जा सकता है। ऐसे में धीरे-धीरे मेहनत का फल मिलने लगता है। हालांकि नीलम हमेशा किसी जानकर ज्योतिष को दिखाकर ही धारण करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!