gemstone 4 benefits of blue sapphire people of these zodiac sign should avoid it रत्नशास्त्र: नीलम पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, इन राशियों के लोग रहें दूर नहीं तो पड़ेगा उलटा असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्नशास्त्र: नीलम पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, इन राशियों के लोग रहें दूर नहीं तो पड़ेगा उलटा असर

Benefits of Blue Sapphire: रत्न शास्त्र में नीलम को पावरफुल माना गया है। अगर इसे गलत राशि के लोग पहन लें तो ये गलत असर डाल सकती है और इससे काम खराब हो सकते हैं। 

Thu, 9 April 2026 10:51 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्नशास्त्र: नीलम पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, इन राशियों के लोग रहें दूर नहीं तो पड़ेगा उलटा असर

Blue Sapphire Benefits: रत्न शास्त्र की दुनिया में हर एक रत्न कीमती और खास है। इस शास्त्र के अनुसार रत्न हमारी जिंदगी में पॉजिविटी ले आते हैं। ऐसा होता भी है क्योंकि माना जाता है कि सारे रत्न किसी ना किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं और अगर कुंडली के हिसाब से इन्हें धारण किया जाए तो जिंदगी में आने वाली परेशानियां कम हो जाती हैं। अगर मेहनत करने के साथ-साथ सही रत्न धारण कर लिया जाए को काम में रुकावट नहीं आती है। वहीं गलत रत्न धारण करने से चीजें खराब भी हो सकती हैं। दरअसल हर एक रत्न अपने साथ कोई ना कोई एनर्जी जरूर लिए रहते हैं और इसी वजह से काफी पावरफुल भी माने जाते हैं।

आज एक ऐसे ही रत्न के बारे में थोड़ा करीब से समझेंगे और वो रत्न है नीलम जिसे ब्लू सफायर के नाम से भी जाना जाता है। रत्न शास्त्र के हिसाब से इन रत्न का ताल्लुक शनि ग्रह से होते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर नीलम को धारण करने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं? साथ ही जानेंगे कि आखिर इस रत्न को किन-किन राशियों के लोग नहीं पहन सकते हैं?

नीलम से मिलते हैं ये लाभ

1. जिन लोगों को ऐसा लग रहा है कि लंबे समय से ऐसी स्थिति बन रही है कि हर काम अटक जाता है या फिर रुक ही जाता है तो उनके लिए नीलम जादुई साबित हो सकता है। कई बार ऐसा होता है ना कि लगातार कड़ी मेहनत के बाद भी सही रिजल्ट नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में रत्न शास्त्र में नीलम पहनने की सलाह दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: पुखराज पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, बस इस राशि के लोग ना करें धारण

2. वहीं अगर किसी का फोकस काम में बार-बार बिगड़ता है और मन अशांत रहने लगता है तो भी उसे ज्योतिष शास्त्र में नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे की वजह ये है क्योंकि नीलम पहनने से ना सिर्फ फोकस बढ़ता है बल्कि मन शांत रहने लगता है। ऐसी स्थिति में लोग जिंदगी से जुड़े सही फैसले ले पाते हैं।

3. रत्न शास्त्र के हिसाब से नीलम हर किसी को सूट नहीं करता है। अगर ये रत्न किसी को सूट कर जाए तो उसकी जिंदगी में पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म होने लगती हैं। अगर किसी की आर्थिक स्थिति में बार-बार उतार-चढ़ाव आ रहा है तो ऐसे लोगों को नीलम जरूर पहनना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: मोती पहनने से पहले ध्यान में रखें ये 5 बातें, ना करें गलतियां

4. कहते हैं ना कि हर काम में सफलता हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंस का होना जरूरी है। ये चीज हर किसी में नहीं होती है। जो लोग इस चीज से जूझते आ रहे हैं, उन्हें नीलम जरूर धारण करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: इस रत्न को पहनते ही करियर में मिलेगी ग्रोथ, पहनने से बचें इस राश

ये लोग ना धारण करें नीलम

रत्न शास्त्र की दुनिया में नीलम को काफी असरदार रत्न माना जाता है। ऐसे में जब भी आप इसे धारण करने का मन बनाएं तो किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। नीलम हर किसी सूट नहीं करता है। शास्त्र के हिसाब से मंगल की राशि मेष और वृश्चिक वालों को इसे धारण करने से बचना चाबिए। वहीं धनु और मीन राशि वालों को भी इसे धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि ये गुरु की राशियां हैं। वहीं चंद्रमा की राशि कर्क वालों को भी इसे पहनने से पहले सलाह मशविरा जरूर ले लेना चाहिए। वहीं सिंह राशि सूर्य की है और इनके जातकों पर नीलम बुरा असर डाल सकता है। मिथुन और कन्या राशि बुध से संबंधित है और ऐसे में इन लोगों को भी नीलम से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!