बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान, मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान और कला में होगी वृद्धि
Basant Panchami Daan Upay 2026: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विधिवत पूजा करने से ज्ञान और कला में वृद्धि होती है। इस दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से आप देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के साथ अपने ग्रहों को भी मजबूत कर सकते हैं।

Basant Panchami Daan Upay 2026: इस साल शुक्रवार के दिन 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित है। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विधिवत पूजा करने से ज्ञान और कला में वृद्धि होती है। इस दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से आप देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के साथ-साथ अपने ग्रहों को भी मजबूत कर सकते हैं-
बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान, मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान और कला में होगी वृद्धि
मेष राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन लाल किताबों, पेन, लाल वस्त्र, गुड़ और लाल धातु का दान करें।
वृषभ राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन सफेद चीजों और इत्र का दान करना चाहिए। आप सफेद अनाज, मिठाई या फिर कपड़ों का दान कर सकते हैं।
मिथुन राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन मूंग दाल, हरे वस्त्र, हरी सब्जियां, हरे अनाज का दान करने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन सफेद वस्त्र, चांदी और खीर का दान करें।
सिंह राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन पेन, कॉपी या गुलाबी रंग की चीजों का दान करें।
कन्या राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन गेहूं और फल का दान करना चाहिए।
तुला राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन लिखने-पढ़ने कि चीजें, शहद और चांदी का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन किताब, नारियल और लाल वस्त्र का दान करना चाहिए। यह दान उनके जीवन में बाधाओं को दूर करता है।
धनु राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र, हल्दी और केले का दान करें।
मकर राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन गरीबों को पेंसिल और कॉपी का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन कला से जुडी हुईं चीजों और भोजन का दान गरीबों को करना चाहिए।
मीन राशि- मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन पीला चावल, केसर, कंबल और गाय के घी का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन