Shukra Rashifal Venus Transit in Moon constellation Horoscope: For 10 days from tomorrow these zodiacs will get lucky कल से 10 दिन तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर चंद्र के नक्षत्र में देगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से 10 दिन तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर चंद्र के नक्षत्र में देगा प्रॉफिट

Shukra Rashifal Venus Transit in Moon constellation Horoscope: श्रवण नक्षत्र में शुक्र एंटर करने जा रहे हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र जनवरी तक गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

Tue, 20 Jan 2026 09:05 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से 10 दिन तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर चंद्र के नक्षत्र में देगा प्रॉफिट

Shukra Rashifal Venus Transit 2026: शुक्र ग्रह कल बुधवार के दिन नक्षत्र बदलने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। प्रेम, सुंदरता, धन और रोमांस के कारक शुक्र का ये गोचर चंद्रमा के नक्षत्र में होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र 21 जनवरी 2026 को 02:54 ए एम पर नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। श्रवण नक्षत्र में शुक्र एंटर करने जा रहे हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र 31 जनवरी तक गोचर करेंगे। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल भी झेलना पड़ सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं की शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है।

कल से 10 दिन तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर चंद्र के नक्षत्र में देगा प्रॉफिट

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र का ये गोचर बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है।

  • अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है।
  • व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है।
  • सेहत में सुधार होगा।
  • साथ ही प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध गहरे होंगे।
  • किस्मत आपका साथ देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 4 महीने तक इन राशियों पर बरसेगा गुड लक, कल से शनि गोचर कर देंगे खूब फायदा
ये भी पढ़ें:बुध का गोचर कुंभ राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

कुंभ राशि

चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र का ये गोचर कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

  • इस राशि के लोगों को यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।
  • रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है।
  • घर परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे।
  • व्यापार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • आपकी आर्थिक स्थितियां भी अच्छी होने वाली हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र का ये गोचर शुभ माना जा रहा है।

  • संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
  • किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
  • निवेश करने के लिए यह समय आपके लिए अच्छा माना जा रहा है।
  • कारोबार में बदलाव हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 20 जनवरी: आज इन 7 राशियों का समय ठीक नहीं, न लें कोई भी रिस्क
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!