Basant Panchami 2026 Kab hai Basant Panchami Date and Time Saraswati Pooja Muhurat Vidhi Upay कब है बसंत पंचमी 2026? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त, शुभ योग व उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कब है बसंत पंचमी 2026? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त, शुभ योग व उपाय

Basant Panchami 2026 Kab hai Basant Panchami Date and Time: इस साल शुक्रवार को शुभ योगों के बीच बसंत पंचमी मनाई जायेगी। इस खास अवसर पर शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की आराधना करने से विद्या-बुद्धि की प्राप्ति होती है।

Mon, 19 Jan 2026 12:51 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कब है बसंत पंचमी 2026? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त, शुभ योग व उपाय

Basant Panchami 2026 Kab hai Basant Panchami Date: हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल शुक्रवार को 23 जनवरी के दिन सरस्वती पूजा का यह पर्व मनाया जाएगा। शुभ योगों के बीच बसंत पंचमी मनाई जायेगी। इस दिन चार ग्रहों का अद्भुत संयोग है। शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की आराधना करने से विद्या-बुद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन मां सरस्वती के साथ-साथ भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, कॉपी, कलम और संगीत यंत्रों की पूजा भी की जाती है, जिसे अति फलदायी माना गया है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा के बाद श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाते हैं। मां सरस्वती को श्वेत वस्त्र व पीले रंग का प्रसाद प्रिय है। इसलिए इस दिन उन्हें श्वेत वस्त्र पहनाना और पीले रंग का फल चढाना शुभकारी होता है।

कब है बसंत पंचमी 2026? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त, शुभ योग व उपाय

बसंत पंचमी पर पूजा का मुहूर्त: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की पंचमी तिथि 23 जनवरी को 02:28 ए एम पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 24 जनवरी को को 01:46 ए एम पर होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रभात मिश्र के अनुसार, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.32 बजे से लेकर शाम 5.40 बजे तक रहेगा।

बसंत पंचमी पर शुभ योग: बसंत पंचमी के दिन इस साल मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। ऐेसे में 23 जनवरी को पंचमी तिथि और चतुर्ग्रही योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। जो अत्यंत शुभदायक माना जाता है।

भोग: इस खास दिन पर मां सरस्वती को मौसमी फलों के अलावा बुंदिया अर्पित कर सकते हैं। इस दिन सरस्वती माता को मालपुए और खीर का भी भोग लगाया जाता है।

उपाय: बसंत पंचमी के दिन श्रद्धा के साथ मां सरस्वती के मंत्र ऊं ऐं सरस्वती नमः का जाप 11 बार करना चाहिए। इससे शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध का गोचर कुंभ राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
ये भी पढ़ें:इन राशियों के लिए 19 से 25 जनवरी का टाइम लाएगा बड़े बदलाव, शनि गोचर देगा लाभ
ये भी पढ़ें:बुध, गुरु, शुक्र, मंगल गोचर से मचेगा धमाल, इन राशियों के जीवन में होगी खुशियां
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!