Horoscope Saturn Transit Sun Rashifal Surya Shani Gochar 2026 Meen Rashi mai After 30 years these zodiacs get benefits 30 साल बाद शनि-सूर्य आएंगे एक साथ, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

30 साल बाद शनि-सूर्य आएंगे एक साथ, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Horoscope Saturn Transit Sun Rashifal Surya Shani Gochar: लगभग 30 साल के बाद शनि और सूर्य देव गुरु कि मीन राशि में एक साथ नजर आएंगे। पिता और पुत्र का ये संगम कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला है।

Tue, 20 Jan 2026 11:18 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
30 साल बाद शनि-सूर्य आएंगे एक साथ, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Horoscope Saturn Transit Sun Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। इस टाइम सूर्य शनि की मकर राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही सूर्य का गोचर मीन राशि में भी होगा। मीन गुरु की राशि है, जिसमें इस समय शनि देव विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लगभग 30 साल के बाद शनि और सूर्य देव मीन राशि में एक साथ नजर आएंगे। पिता और पुत्र का ये संगम कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च के महीने में सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के गोचर करते ही शनि और सूर्य की युति बनेगी। आइए जानते हैं 30 सालों के बाद शनि और सूर्य का संगम गुरु की मीन राशि में होने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-

30 साल बाद शनि-सूर्य आएंगे एक साथ, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

धनु राशि

धनु राशि वालों आपके लिए 30 सालों के बाद शनि और सूर्य का संगम गुरु की मीन राशि में होना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है।

  • बिजनेस या नौकरी क्षेत्र में आपको लाभदायक डील प्राप्त हो सकती है।
  • सूर्य-शनि के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाएगी।
  • परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
  • लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 10 दिन तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर चंद्र के नक्षत्र में
ये भी पढ़ें:अगले 4 महीने तक इन राशियों पर बरसेगा गुड लक, कल से शनि गोचर कर देंगे खूब फायदा

मिथुन राशि

30 सालों के बाद शनि और सूर्य का संगम गुरु की मीन राशि में होना मिथुन राशि के जातकों को लाभ दे सकता है।

  • आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे।
  • करियर में प्रमोशन पाने के योग बनेंगे।
  • समृद्धि का आगमन होगा।
  • कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा।
  • काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं।
  • परिवार पक्ष से कोई अच्छा समाचार भी मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों 30 सालों के बाद शनि और सूर्य का संगम गुरु की मीन राशि में होना फायदेमंद माना जा रहा है।

  • आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
  • कॉन्फिडेंस से भरपूर महसूस करेंगे।
  • इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी।
  • वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 20 जनवरी: आज इन 7 राशियों का समय ठीक नहीं, न लें कोई भी रिस्क
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 20 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!