Bada Mangal 2026: पान, नारियल... हनुमान जी को प्रिय हैं ये 8 प्रसाद, चढ़ाने से खत्म होती हैं ये परेशानियां
bada mangal 2026: पहला बड़ा मंगल 5 मई को पड़ रहा है। इस दिन बजरंगबली की पूजा अर्चना होती है। अधिकमास के संयोग की वजह से इस बार 8 बड़ा मंगल पड़ेगा। आज हम आपको 8 ऐसे प्रसादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बजरंगबली को अति प्रति है।

ज्येष्ठ का महीना चल रहा है। इस माह में पड़ने वाला हर मंगलवार को बुढ़वा या बड़ा मंगल कहा जाता है। पहला बड़ा मंगल 5 मई को पड़ रहा है। इस दिन बजरंगबली की पूजा अर्चना होती है। अधिकमास के संयोग की वजह से इस बार 8 बड़ा मंगल पड़ेगा। इस दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के भोग चढ़ाते हैं। लेकिन आज हम आपको 8 ऐसे प्रसादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बजरंगबली को अति प्रति है। इन प्रसादों को चढ़ाने से भक्त की अलग-अलग तरह की मनोकानाएं पूर्ण होती है।
बड़ा मंगल का महत्व
बड़ा मंगल का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन भगवान श्री राम की मुलाकात पहली बार बजरंगबली से हुई थी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, हनुमान जी को 8 विशेष प्रसाद अत्यंत प्रिय हैं। इन प्रसादों को चढ़ाने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं कि बड़ा मंगल पर बजरंगबली को कौन सा प्रसाद अर्पित करें।
क्या चढ़ाएं प्रसाद
1. चना-गुड़
हनुमान जी को चना और गुड़ बेहद प्रिय माने जाते हैं। गुड़ ऊर्जा और चना बल का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से मंगल दोष शांत होता है और ताकत बढ़ती है।
2. मीठा पान
बिना तंबाकू वाला मीठा पान चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। यह हनुमान जी को बहुत पसंद है।
3. कच्चा नारियल
पूरा कच्चा नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे इच्छाओं की पूर्ति और कामनाएं स्वीकार होने का विश्वास है।
4. इमरती
शुद्ध घी में बनी इमरती का भोग लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
5. मोतीचूर के लड्डू
मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से भक्ति बढ़ती है और जीवन में शुभ फल मिलते हैं।
6. केसर भात
केसर वाला भात अर्पित करने से मंगल दोष कम होता है और सुख-समृद्धि आती है।
7. रोटी
घी लगी सादी रोटी चढ़ाने से रोग और बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
8. पंचमेवा
किशमिश, काजू, मखाना, छुहारा और चिरौंजी से बना पंचमेवा चढ़ाने से कार्य सिद्धि और सफलता मिलती है।
मान्यता है कि इन प्रसादों को सच्चे मन और श्रद्धा से अर्पित करने पर हनुमान जी भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। खासकर बड़ा मंगल के दिन इनका भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करने से विशेष फल मिलता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन