bada mangal 2026 first budhwa mangal jyeshtha month bajrang baan path vidhi Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के पहले बुढ़वा मंगल पर इस विधि से करें बजरंग बाण पाठ, ये दोष होंगे दूर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के पहले बुढ़वा मंगल पर इस विधि से करें बजरंग बाण पाठ, ये दोष होंगे दूर

bada mangal 2026: धार्मिक मान्यता के मुताबिक ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्रीराम से हुई थी। इसलिए इस दिन लोग बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

Sun, 3 May 2026 10:18 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के पहले बुढ़वा मंगल पर इस विधि से करें बजरंग बाण पाठ, ये दोष होंगे दूर

ज्येष्ठ का माह काफी पवित्र माना जाता है। इसका विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस माह में पड़ने वाला हर मंगलवार को बुढ़वा या बड़ा मंगल कहलाता है। यह दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्रीराम से हुई थी। इसलिए इस दिन लोग बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ उपाय करने से ना सिर्फ हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, बल्कि कई ग्रह दोष दूर होते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है बजरंग बाण का पाठ। माना जाता है कि अगर श्रद्धा और नियमपूर्वक बरंगबाण का पाठ किया जाए, तो कई तरह के शुभ फल की प्राप्ति होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 या 9 ज्येष्ठ माह में कितने पड़ेंगे बड़ा मंगल, ये क्यों होता है खास,जानें महत्व

कब है पहला बड़ा मंगल

इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 2 मई से हो चुकी है और पहला बड़ा मगंल 5 मई को पड़ रहा है। इस दिन हनुमान चालीसा के अलावा बजरंगबाण का पाठ करना अत्यंत शुभकारी होता है। चलिए इसका महत्व और पाठ करने की विधिी के बारे में जानते हैं।

बजरंग बाण का महत्व

बजरंग बाण को बजरंगबली की भक्ति, शक्ति और ऊर्जा का मजबूत स्रोत माना जाता है। मान्यता है कि इसका नियमित जाप करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे कुंडली के मंगल दोष को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही, अगर रोजाना बजरंग बाण का पाठ किया जाए, तो शत्रु, भय और रोगों से भी राहत मिल सकती है।

बजरंग बाण का पाठ कब और कैसे करें

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंग बाण का पाठ करने का सबसे शुभ समय रात 11 बजे से 1 बजे के बीच माना जाता है।

- पाठ शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इसका पूरा फल मिल सके।

- सबसे पहले एक चौकी लें और उस पर पीला वस्त्र बिछाएं।

- चौकी को पूर्व दिशा की ओर स्थापित करें।

- इसके बाद चौकी के दाईं ओर घी का दीपक जलाएं।

- एक कागज पर मंत्र “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट” लिखें और उसे चौकी पर रखें।

- अब पूरे विधि-विधान से बजरंग बाण का पाठ करें।

- पाठ समाप्त होने के बाद इस मंत्र को मंदिर में स्थापित करें और उसकी विधिपूर्वक पूजा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आजज्येष्ठ का आखिरी बड़ा मंगल, ज्येष्ठ मंगल को क्यों कहते हैं बड़ा मंगल?

बजरंग बाण के फायदे

- बजरंग बाण के पाठ से हर दुख, कष्ट और संकट से छुटकारा मिलता है।
- इतना ही नहीं अगर आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो आप बजरंग बाण का पाठ करके विजय प्राप्ति करने योग बन सकते हैं।
-बजरंग बाण के पाठ से सभी भय से छुटकारा मिलता है।
-रुके हुए हर काम पूरे होते हैं।
-मन को शांति मिलती है और एकाग्र
-वनकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।
- विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
- शनि और मंगल दोष दूर होता है।
- घर का वास्तु दोष दूर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bada Mangal:बुढ़वा मंगल पर बजरंगबली को इस विधि से चढ़ाएं चोला, हर संकट होगा खत्म

बजरंग बाण पाठ के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

1. बजरंग बाण का पाठ के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

2. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कम से कम 41 दिनों तक लगातार पाठ करना चाहिए।

3. पाठ के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिएय़

4. पाठ के दौरान नशे या मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!