Bada Mangal 2026: आज पहला बड़ा मंगल, इन 2 शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें आसान विधि और जरूरी सावधानियां
हिंदू पंचांग के अनुसार आज 2026 का पहला बड़ा मंगल है। जानें आज पूजा के 2 शुभ मुहूर्त कौन से हैं? किस विधि से आज हनुमान जी की पूजा करनी है? साथ ही जानें आज किन चीजों को लेकर सावधान रहना है?

आज बड़ा मंगल का खास दिन है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जानते हैं। आज के दिन शुभ मुहूर्त में कई गई पूजा का खूब महत्व होता है। हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए आज का दिन बेहद खास और चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन की गई सेवा और भक्ति से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं। साथ ही आज लोग कुछ विशेष उपाय भी करते हैं। भगवान हनुमान के भक्तों में आज के दिन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है। कई लोग बुढ़वा मंगल का व्रत रखते हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि आज के लिए कौन से मुहूर्त सबसे अच्छे हैं? या फिर उन गलतियों का आपको पता है जो आज भूलकर भी नहीं करनी हैं?
तो चलिए आज एक-एक करके जानते हैं-
-बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल का महत्व
-बड़ा मंगल की पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त
-ज्येष्ठ माह में व्रत के नियम क्या हैं?
-आज किन चीजों को लेकर सावधान रहना है?
बड़ा मंगल का महत्व
आज का दिन बेहद ही खास माना जाता है क्योंकि ये भगवान हनुमान की भक्ति से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि आज की पूजा और व्रत रखने से जिंदगी की सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इसी के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है और सब कुछ पॉजिटिव होता जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस खास दिन पर ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। ऐसे में लोग आज के दिन को भक्ति और सच्ची सेवा का प्रतीक के रूप में देखते हैं। कई लोग आज भंडारा करवाते हैं। इससे दूसरों की मदद भी हो जाती है और मन को एक अलग ही सुकून मिलता है।
बड़ा मंगल पूजा शुभ मुहूर्त
आज बड़ा मंगल की पूजा के कई शुभ मुहूर्त है। सबसे पहला मुहूर्त तो आज ब्रह्म मुहूर्त में ही था जोकि निकल चुका है। अब आज के तीन ऐसे मुहूर्त है जिसमें पूजा करने से भगवान हनुमान की विशेष कृपा मिल सकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज सुबह 11:51 से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक का एक खास मुहूर्त है। इसे अभिजीत मुहूर्त के नाम से जानते हैं। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त है शाम का। शाम को 6:57 बजे से लेकर 7:19 के बीच आज की पूजा करना शुभ रहेगा। इसे गोधुली मुहूर्त कहा जाता है। शाम की पूजा के दौरान ही आज का व्रत खोला जा सकता है।
बड़ा मंगल की पूजा विधि
अब जान लेते हैं कि आज की पूजा कैसे करनी है? सुबह नहाकर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। पूजा घर साफ करें। भगवान हनुमान की तस्वीर या मूर्ति के आगे दीया जलाएं। इसके बाद उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। आज आप बूंदी या फिर लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा गुड़ और चना का भोग लगाना भी शुभ होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसी के साथ आज के दिन ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद ही शुभ होगा। पूजा खत्म होते ही जरूरतमंदों की मदद करें। खाना खिलाएं या फिर अपनी श्रद्धा से कुछ भी दान करें।
ज्येष्ठ माह में मंगलवार के व्रत नियम
ज्येष्ठ माह के हर मंगल में सुबह जल्दी उठें और पूजा घर की साफ-सफाई रखें। इसके बाद नहाकर साफ कपड़े पहनें और पूरे दिन मन को शांत रखें और पॉजिटिव रहें। साफ-सफाई के बाद व्रत का संकल्प लें। दिन भर सात्विक भोजन करें। वहीं अगर आप व्रत रख रहे हैं तो फल, दूध या हल्का सात्विक भोजन लें। मांस-मछली, लहसुन-प्याज और बाकी तामसिक चीजों से इस दौरान दूर रहें। पूजा-पाठ जरूर करें। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या फिर ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप जरूर करें। ब्रह्मचर्य और संयम बनाकर रखें। ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को आप अपने व्यवहार और विचार दोनों में संयम रखें। विशेष रूप से दान-पुण्य का काम करें। शाम में अपना व्रत खोल लें। पूजा के बाद प्रसाद बांटें और भगवान से आशीर्वाद लें।
बड़ा मंगल पर ना करें ये काम
बड़ा मंगल पर कुछ चीजें करने की मनाही होती है। आज किसी पर गुस्सा ना करें और ना ही किसी से लड़ें। किसी का अपमान ना करें। वहीं झूठ और गलत काम से दूर रहें। दान-पुण्य से पीछे ना हटें। साथ ही आज के दिन आलस ना करें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन