Astro Tips: ब्रह्म मुहूर्त में अपने आप नींद का खुलना किस बात का है संकेत?
रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। इसी वक्त कई लोगों की नींद अपने आप खुल जाती है। ब्रह्म मुहूर्त की अवधि के दौरान वातावरण में शांति होती है और इंसान का मन बाहरी शोर से दूर होकर अंदर की बातों को साफ तौर पर सुन पाता है।

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व होता है। यह समय काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस वक्त भगवान की साधना, जप-तप और ध्यान करना काफी शुभ लाभकारी होता है। इसलिए लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठकर साधना, जप-तप करते हैं। 'ब्रह्म मुहूर्त', यानी कि रात्रि का अंतिम प्रहर या सूर्योदय से डेढ़ घंटे पहले का समय। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। इसी वक्त कई लोगों की नींद अपने आप खुल जाती है। ब्रह्म मुहूर्त की अवधि के दौरान वातावरण में शांति होती है और इंसान का मन बाहरी शोर से दूर होकर अंदर की बातों को साफ तौर पर सुन पाता है। मान्यतानुसार, अगर रोजाना आपकी नींद अपने आप ब्रह्म मुहूर्त में खुल जाती है, तो ज्योतिष में इसे साधारण बात नहीं मानी जाती है। यह भविष्य को लेकर कुछ ना कुछ संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं कि इसका क्या मतलब है।
ईश्वर से जुड़ाव का वक्त
जैसा कि ब्रह्म मुहूर्त का वातावरण शांत और सात्विक होता है। यह समय ईश्वर से जुड़ाव के लिए परफेक्ट है। मान्यता है कि अगर इस समय पूजा की जाए, तो आपकी प्रार्थना सीधे व आसान तरीके से भगवान तक पहुंचती है। यही वजह है कि लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान का ध्यान व नाम जप करते हैं। साथ ही मंदिरों में भी इस अवधि में पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में अगर आपकी नीदं बार
पिछले जन्म का फल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,अगर आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त में अपने आप खुल जा रही है, तो इसका अर्थ है कि यह पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का फल भी माना जाता है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि जिन लोगों की नींद अपने आप ब्रह्म मुहूर्त में खुल जाती है, तो ऐसे लोगों पर भगवान की विशेष कृपा होती है।
देवी-देवताओं का आशीर्वाद
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जिन लोगों की नींद ब्रह्म मुहूर्त में अपने आप खुलती है, तो यह देवी-देवताओं के आशीर्वाद का भी संकेत माना जाता है। ऐसे समय में भगवान याद करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है।
धर्म के अनुसार मनुष्य केवल शरीर नहीं, बल्कि आत्मा भी है। ऐसे में यदि अपने आप ब्रह्म मुहूर्त में आंख खुलता है, तो यह आत्मिक उन्नति का संकेत भी हो सकता है। कहा गया है कि इस समय उठकर स्नान, ध्यान और जप करने से बुद्धि तेज होती है और पापों का क्षय होता है।
क्या करें?
अगर आपकी नींद इस समय खुले, तो सबसे पहले बिस्तर पर बैठकर भगवान का नाम लें या “ॐ” का जाप करें। इसके बाद अपने इष्ट देव को प्रणाम करें। साथ ही कामना करें कि आपका दिन सकरात्मक बीते।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन