April 2026 Horoscope: Rashifal & Future Predictions for All 12 Zodiac Signs अप्रैल 2026 राशिफल : चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी परेशानियां? जानें सभी 12 राशियों का पूरा हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अप्रैल 2026 राशिफल : चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी परेशानियां? जानें सभी 12 राशियों का पूरा हाल

अप्रैल का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी हलचल भरा रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य, बुध और शुक्र भी अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका असर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा।

Sun, 29 March 2026 04:34 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अप्रैल 2026 राशिफल : चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी परेशानियां? जानें सभी 12 राशियों का पूरा हाल

अप्रैल का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी हलचल भरा रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य, बुध और शुक्र भी अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका असर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा। कुछ राशियों की अप्रैल के महीने में किस्मत चमकेगी तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- महीने के आखिर में आपको अपने काम और बात रखने के तरीके से पहचान मिलेगी। दफ्तर में आपकी इमेज मजबूत होगी। पर्सनल लाइफ में किसी दोस्त या सहकर्मी के लिए भावनाएं बढ़ सकती हैं। बीच के समय में रिश्तों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शांत रहना जरूरी है। महीने के अंत में पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत होगी और रिश्ता मजबूत होगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

वृषभ राशि- इस महीने कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। निजी जीवन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक बातों में समय बीतेगा। परिवार में मां के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। महीने के मध्य में रिश्ते बेहतर होंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है।

मिथुन राशि- ऑफिस में नए दोस्त बन सकते हैं। छिपे हुए विरोधी ज्यादा नुकसान नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ गहरी बातचीत होगी और रिश्ता मजबूत होगा। आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने के संकेत हैं। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से सुलझ जाएंगे।

कर्क राशि- इस महीने आप अपने अंदर बदलाव महसूस करेंगे। नए विचार आएंगे और खुद को समझने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में समय अच्छा है, पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। दफ्तर में बॉस से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संभलकर बात करें। बिजनेस करने वालों के लिए नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी।

सिंह राशि- महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके काम की तारीफ होगी और नेटवर्क भी बढ़ेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रखें कि अहंकार न बढ़े, वरना नुकसान हो सकता है। बीच के समय में काम में सफलता मिलेगी और लक्ष्य साफ नजर आएंगे। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष संभव है।

कन्या राशि- इस महीने आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। खान-पान और दिनचर्या सुधारने की जरूरत है। खर्चे ज्यादा रहेंगे, इसलिए बजट संभालकर चलें। उधार लेने-देने से बचें। काम में आपके आइडिया पसंद किए जाएंगे और आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

तुला राशि- पुराना शौक फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे मन हल्का होगा। आप ज्यादा खुलकर अपनी बात रख पाएंगे। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो करियर में मदद करेगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और प्रोजेक्ट पूरे होंगे। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि- परिवार के पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं, जिससे बहस हो सकती है। इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। गांव या पुराने घर जाने का मौका मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय अच्छा है। काम के दौरान आपके खिलाफ अफवाहें फैल सकती हैं, इसलिए सच समझकर ही प्रतिक्रिया दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के साथ मंगल भी करेंगे कृपा

धनु राशि- महीने की शुरुआत में आत्मविश्वास रहेगा। आप बड़े फैसले लेने से नहीं डरेंगे। करियर में ग्रोथ के मौके मिलेंगे। आपकी बात करने की शैली आपको आगे बढ़ाएगी। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा और लक्ष्य पूरे होंगे।

मकर राशि- इस महीने आपको पैसा और संपत्ति बढ़ाने का मन करेगा। लेकिन जोखिम वाले निवेश से बचें। आय के नए स्रोत तलाश सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे। हालांकि, कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि- आप इस महीने ज्यादा आत्मविश्वासी और पॉजिटिव रहेंगे। खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। शुरुआत में ऑफिस में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बाद में स्थिति सुधरेगी। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। महीने के अंत में माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन छोटी बहस से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च- 4 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल

मीन राशि- महीने की शुरुआत में थोड़ा कंफ्यूजन रहेगा। लेकिन सोच-समझकर फैसले लेने पर समाधान मिल जाएगा। अकेले समय बिताने का मन करेगा और आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। काम में मेहनत के बावजूद परिणाम देर से मिल सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 अप्रैल को मीन राशि में बुध का प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!