Horoscope Mercury Transit In Pisces Budh Gochar Rashi Parivartan Meen Rashi Mein Effects on 12 zodiac signs Budh Gochar: 11 अप्रैल को मीन राशि में बुध का प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Gochar: 11 अप्रैल को मीन राशि में बुध का प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर

अप्रैल में बुध ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 11 अप्रैल 2026 को बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और महीने के आखिर तक यहीं रहेंगे। ज्योतिष में बुध को दिमाग, बोलचाल और समझ का कारक ग्रह माना जाता है।

Sat, 28 March 2026 09:45 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Gochar: 11 अप्रैल को मीन राशि में बुध का प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर

अप्रैल में बुध ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 11 अप्रैल 2026 को बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और महीने के आखिर तक यहीं रहेंगे। ज्योतिष में बुध को दिमाग, बोलचाल और समझ का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसका असर सीधे सोच और फैसलों पर देखने को मिलता है। मीन राशि बुध की नीच राशि मानी जाती है, इसलिए इस दौरान कई लोगों को चीजें समझने में थोड़ा समय लग सकता है। कुछ लोग ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। ऐसे में इस समय जल्दबाजी से बचना और शांत रहकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ अशुभ फल मिलेंगे। कुछ राशि वालों को शुभ फल भी मिलेंगे।

आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा भारी रह सकता है। काम में मन नहीं लगेगा और कई बार आत्मविश्वास भी कम महसूस होगा। ऑफिस में कोई परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी भी बहस में पड़ने से बचें। अगर आप शांत रहेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे प्लानिंग बिगड़ सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। पैसे के मामले में राहत मिलेगी और कमाई के नए मौके भी बन सकते हैं। नौकरी करने वालों को फायदा होगा और बिजनेस में भी बढ़त दिखेगी। रिश्तों में जो गलतफहमियां चल रही थीं, वो धीरे-धीरे खत्म होंगी। घर का माहौल भी ठीक रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा समय है। आपको काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सीनियर्स का भरोसा मिलेगा और आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। बस सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, ज्यादा थकान से बचें।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह समय नए रास्ते खोल सकता है। विदेश जाने या पढ़ाई से जुड़े मौके बन सकते हैं। आप कुछ नया सीखने या करने की सोच सकते हैं। लोगों के बीच आपकी बात सुनी जाएगी और इसका फायदा भी मिलेगा। पुराने शौक फिर से शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए समय थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। पैसा अटक सकता है या कोई काम आखिरी समय पर बिगड़ सकता है। ऑफिस में भी मूड के हिसाब से काम होगा, जिससे दिक्कत आ सकती है। इस समय अपनी बात और गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय अच्छा है। काम में लंबे समय से जो चीजें अटकी थीं, वो पूरी हो सकती हैं। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी फायदा होगा। परिवार में भी माहौल बेहतर रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों को इस समय थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम में बार-बार रुकावट आ सकती है और मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलेगा। पैसों को लेकर भी थोड़ा दबाव रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और खर्च सोच-समझकर करें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए समय ठीक रहेगा। काम में नए मौके मिलेंगे और आय बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और रिश्ते बेहतर होंगे। निवेश करने से पहले थोड़ा सोच लें, जल्दबाजी न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती: कुंभ, मीन और मेष राशि को कब मिलेगी राहत?

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए घर और काम दोनों संभालना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लेकिन अगर संतुलन बनाकर चलेंगे तो चीजें संभल जाएंगी। काम में मेहनत का फायदा मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों को इस समय संभलकर चलना होगा। विरोधी एक्टिव रह सकते हैं और आपको गलत साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में शांत रहकर काम करना ही बेहतर रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि में चतुर्ग्रही योग 11 अप्रैल से, मेष-सिंह-तुला वालों रहें सतर्क

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। आपकी बात करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। पैसा आने के योग बनेंगे और नए मौके भी मिल सकते हैं। बस खानपान पर ध्यान रखें, नहीं तो सेहत गड़बड़ा सकती है।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा असर डालने वाला है। सोच में बदलाव आएगा और कई बार कन्फ्यूजन भी हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। काम में नए मौके मिलेंगे, लेकिन धैर्य रखना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च- 4 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!