2 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के साथ मंगल देव भी करेंगे कृपा
2 अप्रैल को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से शनि मौजूद हैं, ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी। ज्योतिषशास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस और जमीन का कारक ग्रह माना जाता है, वहीं शनि को कर्म और परिणाम देने वाला ग्रह कहा जाता है।

2 अप्रैल को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से शनि मौजूद हैं, ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी। ज्योतिषशास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस और जमीन का कारक ग्रह माना जाता है, वहीं शनि को कर्म और परिणाम देने वाला ग्रह कहा जाता है। दोनों ही ग्रह स्वभाव से सख्त माने जाते हैं, इसलिए एक ही राशि में आने पर इनका असर थोड़ा भारी भी हो सकता है। हालांकि हर राशि पर इसका असर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, 2 अप्रैल से मंगल और शनि की मीन राशि में युति से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह युति 11वें भाव में बन रही है। यह भाव आय, लाभ और इच्छाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका रिजल्ट भी मिलेगा। कमाई के नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए यह युति 10वें भाव में असर डालेगी, जो करियर और कामकाज से जुड़ा होता है। इस दौरान नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। काम की वजह से पहचान भी बढ़ सकती है। दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से भी फायदा मिल सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह युति 8वें भाव में बन रही है। यह भाव अचानक होने वाले बदलाव और लाभ से जुड़ा होता है। इस दौरान आपको अचानक फायदा मिल सकता है, खासकर पैसों के मामले में। साथ ही आपकी पहचान और सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत के मामले में भी स्थिति ठीक रहने के संकेत हैं।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह युति 6वें भाव में असर डालेगी। यह भाव दुश्मन, कर्ज और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन वाहन चलाते समय थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए यह युति दूसरे भाव में असर डालेगी, जो धन और वाणी से जुड़ा होता है। इस दौरान पैसों के मामले में फायदा मिल सकता है। हालांकि परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बोलते समय थोड़ा संयम रखना होगा।
कुल असर क्या रहेगा- मीन राशि में शनि और मंगल की युति को मिलाजुला माना जा रहा है। जहां कुछ राशियों को मेहनत के बाद फायदा मिलेगा, वहीं कुछ मामलों में सावधानी रखने की जरूरत भी होगी। ऐसे समय में जल्दबाजी से बचना और सोच-समझकर फैसले लेना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन