अंक ज्योतिष: गुस्से पर काबू करें इस मूलांक के लड़के, घर और ऑफिस में बनी बनाई बातें हो जाएंगी खराब
न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष की दुनिया में कुछ मूलांक बेहद ही खास होते हैं। इन्हीं में से एक मूलांक है जो हर चीज में सबसे आते होता है लेकिन अपने गुस्से के चलते हर चीज खराब कर देता है।

न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक का असर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और सोच पर देखने को मिलता है। जब कोई व्यक्ति अपने जन्म की तारीख का योग करता है तो उसे मूलांक कहा जाता है। बात की जाए मूलांक 1 वालों वाले लड़कों की तो आमतौर पर इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी देखी जाती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मूलांक 1 वालों का ग्रह स्वामी सूर्य होता है। सूर्य की एनर्जी के चलते ही इन लोगों को हर एक चीज अपने तरीके से करना पसंद है। ये लोग हर चीज को परफेक्ट तरीके से रखना चाहते हैं।
हालांकि कई बार इनका गुस्सा इन पर इतना हावी हो जाता है कि चीजें खराब होने लगती हैं। अगर ये लोग अपने गुस्से पर कंट्रोल ना करें इसका असर करियर और रिश्ते दोनों पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर मूलांक 1 वालों को किन चीजों का ध्यान रखना है?
हर चीज पर ना करें रिएक्ट
न्यूमेरेलॉजी के आधार पर मूलांक 1 वाले लड़के कई बार छोटी से छोटी बात को भी दिल पर ले लेते हैं। अपने रिएक्शन के चलते ही ये हर चीज खराब करने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ये हर चीज पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें। अगर मूलांक 1 वाले लोग स्थिति को भांप कर चीजों को ठीक से करें तो बात आसानी से सुलझ सकती है। शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वालों को हर बात पर गुस्सा करने से या रिएक्शन देने से बचना चाहिए।
प्रोफेशनल लाइफ में ना करें गलती
इन लोगों को गुस्सा कहीं भी आ सकता है। ऐसे में अगर ऑफिस में ये चीज बार बात हो रही है तो इससे प्रोफेशनल इमेज पर गहरा असर पड़ सकता है। जब आप यहां हर चीज पर गुस्सा करने लगते हैं तो अच्छे से अच्छा मौका भी हाथ से निकल जाता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत ही काफी नहीं होती है और ये बात मूलांक 1 वालों को समझना ही होगा। कई बार शांति से रहकर सही फैसले लिए जा सकते हैं।
पर्सनल लाइफ में ना करें ये गलती
अगर किसी व्यक्ति की नाक पर ही गुस्सा बैठा हुआ है तो उसे हर किसी की बात खराब लग सती है। मूलांक 1 वालों को ये समझने की जरूरत है कि कई बार गुस्से में ऐसी बात बोल दी जाती हैं जो बाद में सॉरी बोलने से भी ठीक नहीं होती हैं। ऐसे में रिश्तों का इस पर बुरा असर पड़ता है। मूलांक 1 वालों को ये समझना होगा कि रिश्ते बहुत ही नाजुक होते हैं और एक गुस्से के चलते वो हर खूबसूरत चीज को खराब कर सकते हैं। ऐसे में खुद के इमोशंस पर कंट्रोल होना बेहद ही जरूरी है। मूलांक 1 वालों के लिए यही सलाह है कि वो इस चीज से बचने के लिए मेडिटेशन वगैरह करें। अगर कभी गुस्सा आता है तो लंबी और गहरी सांस लेनी चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन