mulank 1 phone wallpaper according numerology benefits Mulank 1: फोन के वॉलपेपर पर मूलांक 1 वाले लगा लें ये तस्वीर, करियर में हर साल होगी खूब तरक्की, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mulank 1: फोन के वॉलपेपर पर मूलांक 1 वाले लगा लें ये तस्वीर, करियर में हर साल होगी खूब तरक्की

Mulank 1 Phone Wallpaper Benefits: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब अगर फोन के वॉलपेपर का चमन किया जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। जानिए आखिर मूलांक 1 वालों को अपने फोन के वॉलपेपर पर क्या लगाना चाहिए? 

Sat, 15 Nov 2025 05:12 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Mulank 1: फोन के वॉलपेपर पर मूलांक 1 वाले लगा लें ये तस्वीर, करियर में हर साल होगी खूब तरक्की

Phone Wallpaper according Numerology: फोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। हर वक्त हमारे पास फोन जरूर रहता है। खाते-पीते, सोते-जागते फोन हमारे आसपास ही होता है। ऐसा लगता है मानो इसके बिना हमारी जिंदगी में कुछ भी नहीं है। यहां तक की हमें ऐसा लगता है कि हमारी सारी दुनिया छोटे से बॉक्स में समाई हुई है। वहीं लोग कहते हैं कि ना इतना फोन चला रहे हो आंखें खराब होंगी, पढ़ाई लिखाई और करियर अफेक्ट होगा। इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं और फोन के साथ भी ऐसा है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फोन का हमारी जिंदगी पर बहुत असर पड़ेगा। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से अगर फोन के वॉलपेपर को बदला जाए तो जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज बात करेंगे मूलांक 1 वालों की।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातक सबसे प्रभावशाली और टैलेंट से भरपूर होते हैं। ये सूर्यदेव से प्रभावित होते हैं क्योंकि इनके ग्रहस्वामी यही हैं। ऐसे में सूर्य जैसी चमक और धमक इनकी जिंदगी में आसानी से दिखती है। अपने अपनी फील्ड के मास्टर होते हैं। साथ ही ये अपनी बातों से हर किसी का दिल जीत लेते हैं, लेकिन इनका जिद्दी स्वभाव कई बार इन्हें मुश्किलों में डाल देता है। इनकी सबसे बड़ी कमी है कि ये जल्द फैसले नहीं ले पाते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले ये कई लोगों की राय लेते हैं और फिर और कन्फ्यूज होते हैं। मन स्थिर ना होने की वजह से ये बाकी चीजों पर कभी-कभी फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इन्हें एक बार अपने फोन का वॉलपेपर न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से बदलना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों से दूर रहें मूलांक 1 वाले लोग, इस चीज पर रखें कंट्रोल

मूलांक 1 वालों का फोन वॉलपेपर

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 1 वालों को अपने फोन का वॉलपेपर काफी सोच-समझकर बदलना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से इस मूलांक के जातकों को फोन के वॉलपेपर के लिए उगते हुए सूरज की तस्वीर लगानी चाहिए। इस तस्वीर को जब आप रोजाना देखेंगे तो इसकी एनर्जी आपको काफी प्रभावित करेगी। उगते सूरज को देखने से जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। इससे धीरे-धीरे आपको पॉपुलैरिटी मिलेगी और काम के प्रति आपको फोकस और गहरा होगा। इस वजह से करियर में खूब ग्रोथ होगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!