Akshaya Tritiya Time Akshaya Tritiya 2026 shopping Akshaya Tritiya Muhurat Akshaya Tritiya ki kharidari kab kare अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त

Akshaya Tritiya Time Akshaya Tritiya 2026 : वैशाख शुक्ल पक्ष के दौरान तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं है।

Sat, 18 April 2026 07:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त

Akshaya Tritiya Time Akshaya Tritiya 2026, अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त : इस साल अक्षय तृतीया कुछ लोग 19 अप्रैल को मना रहे हैं तो कुछ उदया तिथि के रूप में 20 अप्रैल को मना रहे हैं। वैशाख शुक्ल पक्ष के दौरान तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं है। इस दिन शुभ चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। इस दिन दान- पुण्य का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया पर्व से कारोबारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुमरा की जगह जगह पूजन किया जाएगा। कई जगहों पर इस पर्व में सत्तू का भोग लगाया जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

पंड़ित गौरीशंकर शास्त्री के अनुसार, श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की जयंती प्रदोष काल में तृतीया तिथि 19 अप्रैल के दिन रविवार को मनाई जाएगी, जबकि उदय तिथि में तृतीया तिथि 20 अप्रैल के दिन सोमवार को होगी। क्योंकि तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल दिन रविवार को एक बजकर एक मिनट से शुरू होगा, जो 20 अप्रैल के दिन सोमवार को दिन में दस बजकर चालीस मिनट तक रहेगी। ऐसी सिचूऐशन में प्रदोष कालीन तृतीया तिथि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त

अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त कब से कब तक रहेगा?

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मना रहे हैं तो इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

अवधि - 01 घंटा 32 मिनट्स

तृतीया तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 19, 2026 को सुबह में 10:49 मिनट तक

तृतीया तिथि समाप्त - अप्रैल 20, 2026 को सुबह में 07:27 मिनट तक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर इतने बजे से शुरू होगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

अक्षय तृतीया पर अपने शहर अनुसार इन मुहूर्त में करें खरीदारी

  1. 10:49 सुबह से 12:20 दोपहर- नई दिल्ली
  2. 10:49 सुबह से 12:08 दोपहर - चेन्नई
  3. 10:49 सुबह से 12:20 दोपहर - नोएडा
  4. 10:49 सुबह से 12:26 दोपहर - जयपुर
  5. 10:49 सुबह से 12:15 दोपहर - हैदराबाद
  6. 10:49 सुबह से 12:34 दोपहर - पुणे
  7. 10:49 सुबह से 12:21 दोपहर - गुरुग्राम
  8. 10:49 सुबह से 12:22 दोपहर - चण्डीगढ़
  9. 10:49 ए एम से 11:36 दोपहर - कोलकाता
  10. 10:49 ए एम से 12:38 दोपहर - मुंबई
  11. 10:49 ए एम से 12:19 दोपहर - बेंगलूरु
  12. 10:49 ए एम से 12:39 दोपहर - अहमदाबाद

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सूर्य के नक्षत्र में करेंगे शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:जल्द ही बुध के नक्षत्र में एंटर करेंगे शनि, इन राशियों के जीवन में होगा आनंद ही
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!