Aaj Ka Rashifal 31 August 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 31 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- 

Sun, 31 Aug 2025 05:32 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 August 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र कर्क राशि में। सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि, चंद्रमा वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। वाहन धीरे चलाएं। किसी भी तरीके की कोई स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना और लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। पति-पत्नी का साथ होगा, जो लोग प्रेम में हैं उनमें समीपता बढ़ेगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशि में बुध, सूर्य, केतु, 15 सितंबर तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मिथुन राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभाव दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- भावुकता पर काबू रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। बस धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में बनेगी राहु-चंद्र की युति, इन राशियों को रहना होगा सावधान

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा है। कुछ अधिकारियों का साथ और आशीर्वाद मिलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा?

मीन राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!