Aaj Ka Rashifal 18 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 18 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 18 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 18 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 18 June 2025 05:33 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 18 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य, बुध, गुरु मिथुन राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

18 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन अप्रसन्न बना रहेगा। बच्चों को लेकर के चिंतित रहेंगे आप। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। स्वास्थ्य भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- सरकारी पचड़ों में ना पड़ें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। यद्यपि शुभता बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा टाइम, जब बुध करेंगे कर्क गोचर

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क ना लें। जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। नौकरी चाकरी वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस भी बना रहेगा। कार्यों में विघ्न बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बच्चों की स्थिति खराब। प्रेम की स्थिति खराब। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय नहीं रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

वृश्चिक राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में अड़चन का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। स्वयं का स्वास्थ्य और अपनों का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। आर्थिक रिस्क बिल्कुल न लें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 18 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

कुंभ राशि- घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अनाब शनाब खर्चे होंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!