Aaj Ka Rashifal 14 July 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 14 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 14 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 14 July 2025 05:24 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 14 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध अभी भी कर्क राशि में चल रहे हैं। मंगल, केतु की पोजीशन बनी हुई है सिंह राशि में। चंद्रमा, राहु का ग्रहण योग बन गया कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 14 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है और मन परेशान करने वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 14-20 जुलाई का समय कैसा रहेगा?

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- भयग्रस्त माहौल रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- किसी भी तरीके के रिस्क लेने लायक नहीं हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान रखें। दुर्घटना का योग बनता है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जुलाई से इन राशियों को होगा खूब फायदा, जब होगा कर्क राशि में सूर्य गोचर

सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी खराब स्थिति में है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन बहुत डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कोई बड़ा झगड़ा या बड़ी परेशानी हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल भी न लें। प्रेम, संतान मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव की शरण में रहें, उन्हें नीली वस्तु अर्पित करें। ठीक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 14 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि- घरेलू तनाव या झगड़ा, झंझट बढ़कर बाहर न जाने पाए इस बात का ध्यान रखिएगा। रक्तचाप परेशानी में दिख रहा है। मां का स्वास्थ्य परेशानी में दिख रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोई भी व्यावसायिक योजना हो उसे अभी मत करें। व्यवसाय में प्रॅाब्लम है। स्वंय के स्वास्थ्य नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। कई निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पार्टनरशिप में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल है सावन का पहला सोमवार, जानें शिव पूजन का मुहूर्त व विधि
ये भी पढ़ें:सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं, नोट करें बेलपत्र चढ़ाने का मंत्र
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!