Sun Transit Surya Rashifal Cancer Horoscope these zodiacs will benefit from 16 July 2025 Sun Transit: 16 जुलाई से इन राशियों को होगा खूब फायदा, जब कर्क राशि में सूर्य गोचर से बनेगा राजयोग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: 16 जुलाई से इन राशियों को होगा खूब फायदा, जब कर्क राशि में सूर्य गोचर से बनेगा राजयोग

Sun Transit Surya Rashifal: सूर्य का गोचर होते ही बुधादित्य राजयोग भी बनेगा, क्योंकि कर्क राशि में बुध पहले से ही बैठे हुए हैं। सूर्य गोचर से बना बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Sun, 13 July 2025 10:55 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sun Transit: 16 जुलाई से इन राशियों को होगा खूब फायदा, जब कर्क राशि में सूर्य गोचर से बनेगा राजयोग

Sun Transit Surya Rashifal: हर महीने सूर्य राशि बदलते हैं। सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। दृक पंचांग के अनुसार, कर्क राशि में 16 जुलाई 2025 को शाम 05:40 बजे तक तक सूर्य का गोचर होगा। इस राशि में सूर्य ग्रह 16 अगस्त तक रहने वाले हैं। सूर्य का गोचर होते ही बुधादित्य राजयोग भी बनेगा, क्योंकि कर्क राशि में बुध पहले से ही बैठे हुए हैं। बुधादित्य राजयोग बुध व सूर्य की युति से बनता है। सूर्य के गोचर से बना बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों को अच्छा प्रॉफिट दे सकता है। आइए जानते हैं चंद्र की कर्क राशि में सूर्य गोचर से बना बुधादित्य राजयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है-

16 जुलाई से इन राशियों को होगा खूब फायदा, जब होगा कर्क राशि में सूर्य गोचर

धनु राशि: धनु राशि वालों आपके लिए चंद्र की कर्क राशि में सूर्य गोचर से बना बुधादित्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। हर काम में अपना परचम लहराएंगे। भाग्य का साथ भी मिलेगा। काफी पॉजिटिव फील करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि: सूर्य गोचर से बना बुधादित्य राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से करियर में तरक्की करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आपका और आपके पार्टनर के बीच का बॉन्ड स्ट्रांग होगा। फाइनेंशियल कंडीशन भी अच्छी रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, शनि की उलटी चाल करेगी कमाल
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन के लिए 13 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 13 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कन्या राशि: चंद्र की कर्क राशि में सूर्य का गोचर कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको कई सोर्स से इन्कम होगी। फैमिली का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। करियर में अपनी स्किल्स के साथ आप जीत हासिल कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ भी रिश्ता बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!