Numerology Horoscope 14 July 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशिफल: 14 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 14 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 14 July 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sun, 13 July 2025 02:20 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 14 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope 14 July 2025, अंक राशिफल 14 जुलाई 2025: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।

मूलांक-1 वाले जातकों आज आप अपने करियर में विकास के नए अवसर देखेंगे। कोई पुराना एक्स लवर जीवन में वापस आ सकता है लेकिन इससे पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है, ज्यादातर बातचीत की कमी के कारण।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 14-20 जुलाई का समय कैसा रहेगा?

मूलांक-2 वाले जातकों आज भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिलेगी। आपको प्रेमी को पर्सनल स्पेस भी देना चाहिए। अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं तो आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है।

मूलांक-3 वाले जातकों आज प्रेमी के साथ आपका कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा। करियर में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें। रात के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए।

मूलांक-4 वाले जातकों आज धूम्रपान न करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। महिला जातक अपने माता-पिता से सपोर्ट की उम्मीद कर सकती हैं। उम्रदराज लोगों को फिसलन वाली जगह पर चलने से बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जुलाई से इन राशियों को होगा खूब फायदा, जब होगा कर्क राशि में सूर्य गोचर

मूलांक-5 वाले जातकों आज आपको जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम-संबंधी मुद्दों को संभालते समय डिप्लोमेटिक बने रहें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको व्यवसाय में धन जुटाने में परेशानी हो सकती है।

मूलांक-6 वाले जातकों आज व्यापार में अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा। ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कोई सहकर्मी आप पर गलत बिहेवियर का आरोप लगा सकता है। फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा।

मूलांक-7 वाले जातकों आज प्रेम जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस के प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है। कुछ जातकों को मेडिकल देखभाल की आवश्यकता होगी। कुछ लोग यात्रा कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, शनि की उलटी चाल करेगी कमाल
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन के लिए 13 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

मूलांक-8 वाले जातकों आज आपको अपने प्रदर्शन से समस्याओं पर काबू पाने की जरूरत है। लव लाइफ में पार्टनर को समय दें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं उम्रदराज नागरिकों को परेशान कर सकती हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें।

मूलांक-9 वाले जातकों आज किसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए आप पहल कर सकते हैं। शरीर को फिट रखने के लिए आपको सब्जियां और फल भी अधिक खाने चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर बहस में न पड़ें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!