लव राशिफल 18 मार्च: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल
Love Horoscope Today 18 March 2026: हमारी लव लाइफ पर ग्रहों की स्थिति काफी मैटर करती है। इन ग्रहों की स्थिति बदलते ही हमारी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं। नीचे विस्तार से पढ़ें कि आज यानी 18 मार्च के लिए आपकी लव लाइफ में क्या-क्या हो सकता है?

Love Rashifal Today 18 March 2026: ग्रहों की बदलती चाल के साथ ही हमारी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती है। प्यार के मामले में हमें सोच-समझकर फैसला लेना होता है। ऐसे में अगर पता चल जाए कि आने वाले समय में या फिर आज पूरे दिन में हमारी लव लाइफ की स्थिति कैसी होगी तो चीजें कितनी आसान हो जाएंगी ना? तो चलिए जानते हैं कि आखिर मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ में आज यानी 18 मार्च 2026 को क्या-क्या होने वाला है?
नीचे पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ
मेष (Aries): मंगल की एनर्जी चाहती है कि आज आपके पुराने झगड़े खत्म हों। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर की किसी गलती को माफ कर दें। इससे आप लोगों का रिश्ता मजबूत बनेगा। पुरानी बातों को छोड़ दें। इससे चीजें आपके लिए आसान हो जाएंगी।
वृषभ (Taurus): शुक्र की एनर्जी से आपको समझ आएगा कि रिश्ता थोड़ा फ्लेक्सिबल होना जरूरी है। अगर आप सिंगल हैं तो थोड़ा फ्रेंडली रहेंगे तो आपको अच्छा इंसान पार्टनर के तौर पर मिल सकता है। अगर आप रिश्ते में हैं तो किसी भी तरह के जिद को छोड़ दें। इससे तनाव कम महसूस होगा।
मिथुन (Gemini): बुध ग्रह के चलते आज मन में चल रही कुछ उलझनें आपसे दूर होने वाली हैं। अगर आप सिंगल हैं तो अपने मन को साफ रखें और किसी नए रिश्ते की शुरुआत करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। क्लैरिटी के साथ बात करें।
कर्क (Cancer): चंद्रमा की वजह से आप आज अपने दिल की बात समझेंगे भी और उसे स्वीकार भी करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को समझने की कोशिश करें और इसके बाद ही किसी को डेट करें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर से खुलकर बात करें। ईमानदार रहें। जब आप अपनी फीलिंग्स को शेयर करेंगे तो पार्टनर आपको बेहतर तरीके से समझ पाएगा।
सिंह (Leo): सूर्य की एनर्जी के चलते आज आप माफी और समझदारी की अहमियत समझ पाएंगे। अगर आप सिंगल हैं तो नए लोगों की कमियां ना देखें। अगर रिश्ते में हैं तो आपको समझना होगा कि सही साबित होने से अच्छा माफ कर देना सही होता है। शांत रहकर समझदारी के साथ रिश्ते को मजबूत बनाएं।
कन्या (Virgo): बुध की वजह से आज आप छोटी-छोटी बातों को ज्यादा नहीं सोचेंगे। ये आदत आप छोड़ देंगे। अगर आप सिंगल हैं तो दूसरों में कमियां ढूंढना अब बंद कर दें। अगर रिश्ते में हैं तो पुरानी गलती को याद ना करें बल्कि अब उन्हें सुधार लें। पार्टनर की अच्छी बातों पर ध्यान दें।
तुला (Libra): शुक्र की वजह से आज आप शांति की तलाश करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो ऐसे शख्स की तलाश करें जिसकी वजह से जिंदगी में सुकून आ पाए। शुक्र कहता है कि अपने दिल को शांति देने वाला माहौल बनाएं। अगर रिश्ते में पहले से ही हैं तो ईमानदार रहें। रिश्ते में अच्छा बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करें। अगर किसी भी तरह का तनाव है तो पार्टनर से आज प्यार से बात करें।
वृश्चिक (Scorpio): मंगल की वजह से आपको हिम्मत मिलेगी। ऐसे में फीलिंग्स में बदलाव का मौका मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो पुराने किसी क्रश से अब ध्यान हटाने का समय है। नए मौकों को अपनाएं। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर से आज के दिन खुलकर बात करें। इससे आप लोगों के बीच भरोसा और भी बढ़ेगा। पुराने किसी दर्द को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सब अच्छा होगा।
धनु (Sagittarius): गुरु यानी बृहस्पति के चलते आप नई सोचे के साथ आज आगे बढ़ेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज भविष्य पर ध्यान देते हुए आगे की बात करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो किसी पुरानी बात को बार-बार बीच में ला लाएं। आज में जीने की कोशिश करेंगे तो आप और आपके पार्टनर खुश रहेंगे।
मकर (Capricorn): शनि की वजह से आज आपको समझ आएगा कि सच्चा प्यार हमेशा भरोसा और जिम्मेदारी से बनता है। अगर आप सिंगल हैं तो सामने वाले को एहसास दिलाएं कि आप भरोसेमंद हैं। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने जेस्चर से पार्टनर से प्यार जताएं। आपको छोटे-छोटे जेस्चर और एफर्ट्स किसी भी महंगे तोहफे से ज्यादा असर करेगा।
कुंभ (Aquarius): सोच में क्लैरिटी रखें। इमोशनल तौर पर अभी लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं तो कोशिश करें किसी भी तरह की अफवाह से आपको दिक्कत ना हो। इन चीजों को नजरअंदाज करें। पुरानी बातों का असर खुद पर ना पड़ने दें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो आज अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। समझदारी से काम लेंगे तो भविष्य को लेकर अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं।
मीन (Pisces): चंद्रमा की वजह से आज आपकी फीलिंग्स मजबूत बनेंगी। अगर आप सिंगल हैं तो अपने दिल की सुनेंगे तो सही पार्टनर मिल जाएगा। अगर आप रिश्ते में हैं तो आपकी समझदारी से रिश्ता और भी बेहतर बनता चला जाएगा। पार्टनर की दिक्कतों को समझने की कोशिश करें।




साइन इन