वृश्चिक राशिफल 18 मार्च: सिंगल लोग आज कह दें दिल की बात, ऑफिस की राजनीति से रहें दूर, लोन हो सकता है अप्रूव
Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 18 March 2026: राशि चक्र में आठवीं राशि वृश्चिक होती है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए आज यानी 18 मार्च का दिन कैसा जाने वाला है?

Scorpio Horoscope Today 18 मार्च 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: आज आपकी लव लाइफ सही जाने वाली है। बस कोशिश करें कि आज पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिता पाएं। उनसे खुलकर बात करें। ऑफिस में काम अच्छा होगा। आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी। हो सकता है कि आज आपको नई जिम्मेदारियां भी मिलें। ऐसे में आपको खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा। ऐसा करने से जो भी छोटी-मोटी दिक्कत आएगी वो संभल जाएगी। पैसों की स्थिति तो सही रहेगी लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक लव राशिफल
आज आपका रिश्ता पहसे से भी ज्यादा मजबूत बनते दिख रहा है। पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं और हो सके तो उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं। आज आप पार्टनर को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। साथ ही आप उनके साथ कहीं बाहर जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात आज किसी खास इंसान से हो सकती है। कुछ लोग आज अपने दिल की बात भी कह सकते हैं। शादीशुदा लोगों को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि ऑफिस रोमांस से बचना है नहीं तो आगे चलकर चीजें बुरी तरह से उलझ सकती हैं। अगर आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़े तो पार्टनर की फीलिंग्स का पूरा ध्यान रखें। हो सके तो फैसला उनके साथ ही मिलकर लें।
वृश्चिक करियर राशिफल
आज के दिन आपके काम करने का अंदाज बहुत ही ज्यादा मायने रखने वाला है। स्थिति ऐसी बनेगी कि आपको ऑफिस में कुछ दिक्कतें आ सकती है। आप चीजों को संभाल लेंगे। आज आपको कोई नया काम या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। हो सकता है कि कुछ लोग आज आपके काम से खुश ना हो। ऐसे में सावधान रहें। डेडलाइन का खास तौर पूरा ध्यान रखें। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स को आज एग्जाम में सफलता मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है, जिससे लाभ होगा।
वृश्चिक मनी राशिफल
आज आपके लिए पैसों की स्थिति सही रहने वाली है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पुराना कोई कर्जा खत्म हो जाएगा। कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कुछ लोगों का लोन अप्रूव हो सकता है। वहीं अगर टैक्स संबंधित कोई परेशानी थी तो आज वो कम होती दिख रही है। महिला जातक आज दान-पुण्य का काम कर सकती हैं।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल
आज आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। खासकर कि महिला जातक आज पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर सकती हैं। हो सके तो बाहर का खाना ना ही खाएं। अगर खा रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें। सीजनल सब्जियां खाएं। बच्चों को कोल्ड ड्रिंक से दूर रखें। कुछ लोगों को आज स्किन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। बुजुर्गों को आंख से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है। शराब और तंबाकू जैसी चीजों से जितना दूर रहेंगे, उतना अच्छा है। पानी ज्यादा पिएं और देर रात स्नैक्स ना खाएं। स्क्रीन टाइमिंग कम करें।




साइन इन