capricorn horoscope today 18 march 2026 aaj ka makar rashifal future predictions मकर राशिफल 18 मार्च: रिश्ते में तनाव और ऑफिस में हो सकती है आलोचना, आज के दिन ना करें कोई बड़ा खर्चा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर राशिफल 18 मार्च: रिश्ते में तनाव और ऑफिस में हो सकती है आलोचना, आज के दिन ना करें कोई बड़ा खर्चा

Capricorn Horoscope Today 18 March 2026 aaj ka makar rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। जानें आज यानी 18 मार्च का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा होने वाला है?

Wed, 18 March 2026 07:13 AMDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मकर राशिफल 18 मार्च: रिश्ते में तनाव और ऑफिस में हो सकती है आलोचना, आज के दिन ना करें कोई बड़ा खर्चा

Capricon Horoscope Today 18 March 2026, Aaj ka Makar Rashifal, मकर राशिफल: आज आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा दिन है। रिश्तों में ईमानदार रहने की कोशिश करें। आप खुश रहेंगे। चीजें अगर सही ना हो आज लेकिन अपनी समझदारी से आप सब ठीक कर लेंगे। किसी भी तरह की स्थिति में धैर्य का साथ नहीं छोड़ना है। प्रोफेशनल लाइफ में कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। वहीं पैसों के मामले में आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है। आज आपकी सेहत सामान्य तौर पर सही रहने वाली है। कोई बड़ी दिक्कत तो आज नहीं होने वाली है।

मकर लव राशिफल

आज हो सकता है कि आप रिश्ते में थोड़ा तनाव महसूस करें। ऐसे में आज रोमांस थोड़ा धीमा पड़ेगा। अगर कोई बहस हो रही है तो कोशिश करें कि पार्टनर के साथ समझदारी और शांति से बात हो। पुराने किसी भी तरह के झगड़े को आज खत्म करने की कोशिश करें। पार्टनर को आपसे बस आपका समय चाहिए होगा। साथ में कुछ वक्त बिताएं और आज भविष्य को लेकर जरूर बात करें। जो लोग सिंगल हैं वो आज अपने क्रश को प्रपोज कर सकते हैं क्योंकि जवाब पॉजिटिव मिलने की पूरी संभावना है। शादीशुदा महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ लोगों को आज प्रेग्नेंसी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशिफल 18 मार्च: आज सिंगल लोग कहें दिल की बात, ऑफिस राजनीति से रहें दूर

मकर करियर राशिफल

आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस बनाए रखने की कोशिश करें। सीनियर या फिर कोई कलीग आज आपकी गलती निकाल सकते हैं। या फिर ऐसा हो सकता है कि मीटिंग के दौरान आपके काम को क्रिटिसाइज किया जाए। ऐसी स्थिति में परेशान ना हो। बहसबाजी करने से बचें। ऐसा करेंगे तो आपका मूड भी ऑफ होगा और कहीं ना कहीं आपकी इमेज पर भी इसका असर पड़ेगा। ऐसे में धैर्य रखें और शांति से अपना काम करें। आप अपने काम से खुद को साबित करने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स आज अपना एग्जाम पास कर लेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज आसानी से इन्वेस्टर्स मिल जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या राशि वालों का पैसों के मामले में रहेगा अच्छा दिन, आज इन मामलों में रहें अल

मकर मनी राशिफल

आज आपको दिन की शुरुआत में पैसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आज के दिन कोई बड़ा खर्चा करने से बचें। शेयर मार्केट में पैसा लगाना है तो सोच-विचार कर लें। किसी अनुभवी शख्स से सलाह लेना सही होगा। कोई चीज महंगी है तो सोच-समझकर ही उसे खरीदने का फैसला लें। दामों की तुलना करना सही होगा। आज के दिन अगर प्रॉपर्टी खरीदेंगे तो आपके लिए ये फायदेमंद साबित हो सकता है। आज कुछ लोग दान-पुण्य का काम भी कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आज के दिन आपको किसी भी दोस्त या फिर रिश्तेदार को ज्यादा पैसा उधार देने से बचना है। ये पैसे आपको वापस मिलने में दिक्कत कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का पंचांग 18 मार्च: आज पितृकार्येषु अमावस के साथ पंचक भी, बनेगा विष योग

मकर स्वास्थ्य राशिफल

आज आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी दिक्कत नहीं होने वाली है हालांकि जिन्हें दिल से जुड़ी दिक्कतें हैं वो आज थोड़ा अलर्ट रहें। बुजुर्ग लोगों को आज जोड़ों में दिक्कत आ सकती है। किसी भी तरह का भारी सामान उठाने से बचें। महिला जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। अगर दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बैलेंस्ड खाना खाएं। तेल-मसाले वाले खाने से बचें। आज बच्चों का थोड़ ध्यान रखें क्योंकि हल्की चोट लगने की संभावना है। दि की शुरुआत आप छोटी सी वॉक के साथ कर लें।

डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com, फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!