aaj ka panchang 18 march chaitra or bhutdi amavasya tithi today raj panchank full day vish yog shubh muhurat sunset sun Aaj Ka Panchang 18 March 2026: आज पितृकार्येषु अमावस के साथ पंचक भी, बनेगा विष योग, ये है बुधवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Panchang 18 March 2026: आज पितृकार्येषु अमावस के साथ पंचक भी, बनेगा विष योग, ये है बुधवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 18 March 2026: हिन्दू पंचांग की मदद से हर दिन के लिए पूजा-पाठ या व्रत से जुड़े शुभ मुहूर्त निकलते हैं। साथ ही इससे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का भी पता लगाया जाता है। जानें 18 मार्च 2026 यानी मंगलवार के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त क्या है?

Wed, 18 March 2026 06:07 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Panchang 18 March 2026: आज पितृकार्येषु अमावस के साथ पंचक भी, बनेगा विष योग, ये है बुधवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 18 मार्च 2026 का पंचांग: आचार्य मुकुल रस्तोगी, 18 मार्च, बुधवार, शक संवत : 27 फाल्गुन (सौर) 1947, पंजाब पंचांग : 05 चैत्र मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम : 28 रमजान,1447, विक्रमी संवत् : चैत्र कृष्ण चतुर्दशी तिथि प्रातः 08.26 मिनट तक पश्चात अमावस्या। शुभ योग रात्रि 04.01 मिनट तक पश्चात शुक्ल योग, शकुनि करण, चन्द्रमा कुंभ राशि में रात्रि 11.36 मिनट तक उपरांत मीन राशि। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। वसंत ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। पितृकार्येषु अमावस। पंचक।

आज है चैत्र अमावस्या

आज चैत्र अमावस्या है, जिसे भूतड़ी अमावस्या और पितृकार्येषु अमावस के नाम से भी जानते हैं। चैत्र के महीने में पड़ने वाली ये अमावस्या आज और कल भी रहेगी। आज के दिन पितरों के नाम धूपदान या दीपदान किया जाता है। वहीं कल के दिन स्नान और दान किया जाएगा। बता दें कि चैत्र अमावस्या में किए गए दान का बहुत महत्व है। आज के दिन को दर्श अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। आज पितरों का तर्पण और श्राद्ध करते हैं।

चंद्रमा बदलेगा अपनी राशि

आज के दिन ही चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा और इस वजह से विष योग भी बनेगा जोकि अशुभ है। बता दें कि चंद्रमा आज कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, शनि और शुक्र की मौजूदगी है।

बुधवार को गणेश पूजा

आज बुधवार है और आज का दिन भगवान गणेश के नाम होता है। ऐसे में सुबह उठकर सबसे पहले आज भगवान गणेश की पूजा करने से लाभ मिलेगा। बुधवार के दिन भगवान को दुर्वा जरूर चढ़ाना चाहिए।

पंचांग

तिथि चतुर्दशी - 08:25 ए एम तक

नक्षत्र पूर्व भाद्रपद - 05:21 ए एम, मार्च 19 तक

योग शुभ - 04:01 ए एम, मार्च 19 तक

करण शकुनि - 08:25 ए एम तक

चतुष्पाद - 07:43 पी एम तक

वार बुधवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

राशि और नक्षत्र

चन्द्र राशि कुम्भ - 11:36 पी एम तक

पूर्व भाद्रपद - 12:00 पी एम तक

पूर्व भाद्रपद - 05:49 पी एम तक

सूर्य राशि मीन

पूर्व भाद्रपद - 11:36 पी एम तक

सूर्य नक्षत्र पूर्व भाद्रपद - 09:27 ए एम तक

पूर्व भाद्रपद - 05:21 ए एम, मार्च 19 तक

पूर्व भाद्रपद - 09:27 ए एम तक

जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 04:52 ए एम से 05:40 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:16 ए एम से 06:28 ए एम

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:18 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:29 पी एम से 06:53 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:31 पी एम से 07:43 पी एम

अमृत काल 09:37 पी एम से 11:10 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:05 ए एम, मार्च 19 से 12:53 ए एम, मार्च 19

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 12:29 पी एम से 02:00 पी एम

यमगण्ड 07:58 ए एम से 09:28 ए एम

आडल योग 09:27 ए एम से 05:21 ए एम, मार्च 19

दुर्मुहूर्त 12:05 पी एम से 12:53 पी एम

गुलिक काल 10:59 ए एम से 12:29 पी एम

पञ्चक पूरे दिन

वर्ज्य 12:20 पी एम से 01:53 पी एम

बाण रज - 01:31 ए एम, मार्च 19 से पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 06:28 ए एम

सूर्यास्त 06:31 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं

चन्द्रास्त 05:52 पी एम

दिन का चौघड़िया मुहूर्त

लाभ - उन्नति 06:28 ए एम से 07:58 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 07:58 ए एम से 09:28 ए एम

काल - हानि 09:28 ए एम से 10:59 ए एमकाल वेला

शुभ - उत्तम 10:59 ए एम से 12:29 पी एम

रोग - अमंगल 12:29 पी एम से 02:00 पी एमवार वेला

उद्वेग - अशुभ 02:00 पी एम से 03:30 पी एम

चर - सामान्य 03:30 पी एम से 05:01 पी एम

लाभ - उन्नति 05:01 पी एम से 06:31 पी एम

रात का चौघड़िया मुहूर्त

उद्वेग - अशुभ 06:31 पी एम से 08:00 पी एम

शुभ - उत्तम 08:00 पी एम से 09:30 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 09:30 पी एम से 10:59 पी एम

चर - सामान्य 10:59 पी एम से 12:29 ए एम, मार्च 19

रोग - अमंगल 12:29 ए एम से 01:58 ए एम, मार्च 19

काल - हानि 01:58 ए एम से 03:28 ए एम, मार्च 19

लाभ - उन्नति 03:28 ए एम से 04:57 ए एम, मार्च 19काल रात्रि

उद्वेग - अशुभ 04:57 ए एम से 06:26 ए एम, मार्च 19

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!