Numerology: 2 अक्टूबर को इस मूलांक की खूब होगी कमाई, पढ़ें 1-9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा दिन
Numerology Horoscope 2 October 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह जन्म तिथि के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक (नंबर) होते हैं। 2 अक्टूबर को मूलांक 5 वाले एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।

Numerology Horoscope, 2 October 2025 Ka Ank Rashifal: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 2 अक्टूबर को गुरुवार का दिन है। इस दिन मूलांक 1 वालों को धन जुटाने में अधिक कठिनाई नहीं होगी। मूलांक-3 वालों का रोमांटिक कनेक्शन मजबूत होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 2 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा-
2 अक्टूबर को इस मूलांक की खूब होगी कमाई, पढ़ें 1-9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा दिन
मूलांक-1 आज के दिन धन जुटाने में अधिक कठिनाई नहीं होगी। कमाई अच्छी होगी। अपने रिलेशन को पॉजिटिव बनाए रखें। ऑफिस में आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ऑफिस और पर्सनल जीवन में बैलेंस बनाए रखें। हेल्दी डाइट का सेवन करें।
मूलांक-2 आज के दिन प्रेम संबंधों को अगले लेवल पर ले जाने पर विचार करें। मेहनत व स्किल्स के साथ करियर में वृद्धि की संभावनाओं को उज्ज्वल करें। समृद्धि का आगमन होगा। आपका अनुशासन आपके सीनियर्स का दिल जीत सकता है।
मूलांक-3 आज के दिन रोमांटिक कनेक्शन मजबूत होगा। आपका प्रोफेशनल जीवन सफल रहेगा। विभिन्न विकल्पों में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
मूलांक-4 आज के दिन प्यार में खुश रहें और सभी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। ऑफिस में आपका प्रदर्शन तारीफ का पात्र रहेगा। समृद्धि आपके दरवाजे पर दस्तक देगी। आप स्वस्थ भी रहेंगे। अधिक सब्जियां और फल खाएं।
मूलांक-5 आज के दिन फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम या योग में शामिल होना भी अच्छा है। आप दोस्तों के साथ वित्तीय मुद्दे को सुलझाने पर भी विचार कर सकते हैं। आपको विदेशी क्लाइंट से तारीफ मिलेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
मूलांक-6 आज के दिन अधिक बात करें और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी को समय दें। पेशेवर जीवन प्रोडक्टिव रहेगा। उम्रदराज जातकों को मानसिक तनाव और नींद संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। धन प्राप्त करने में सफल होंगे।
मूलांक-7 आज के दिन रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए अपनी राय सामने रखें। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं। नौकरी में बेस्ट परफॉर्मेंस देने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।
मूलांक-8 आज के दिन रोमांस से भरपूर समय बीतेगा। प्रोफेशनल लाइफ को बिजी और प्रोडक्टिव बनाए रखें। कोई गंभीर मेडिकल समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। विभिन्न स्रोतों से धन भी आएगा। जीवन को क्रिएटिव व प्रोडक्टिव बनाए रखें।
मूलांक-9 आज के दिन प्रेम जीवन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम और ऑफिस दोनों ही जीवन में वाद-विवाद से बचना अच्छा रहेगा। आपके धन और संपदा दोनों ही अच्छई स्थिति में हैं। अपने प्रेमी की भावनाओं की कद्र करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन